देश

Wrestlers Protest: “इसी जंतर-मंतर से बदल गई थी सरकार”, पहलवानों से मिलने पहुंचे CM केजरीवाल, बोले- गलत काम करने वाले को फांसी हो

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लोगों से आगे आकर खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की. केजरीवाल ने कहा कि “राजनीतिक संबद्धता के बावजूद, चाहे वह बीजेपी, कांग्रेस या आप हो, देश से प्यार करने वाले सभी को पहलवानों का समर्थन करना चाहिए. हम उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस को एफआईआर (FIR) दर्ज करने में सात दिन लग गए. अगर लड़कियां सामने नहीं आतीं, तो बुरी चीजें जारी रहतीं”.

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित भारत के कुछ शीर्ष पहलवान, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगाट जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं.

बिना नाम लिए बीजेपी पर कसा तंज

अरविंद केजरीवाल ने बिना बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिसने भी हमारी बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया है उसको तुरंत सजा देकर फांसी पर लटका देना चाहिए. दुख की बात है कि जिन लड़कियों ने भारत का नाम रोशन किया उनके साथ किसी आदमी ने गलत काम किया. वहीं उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए जंतर-मंतर पर क्यों बैठना पड़ रहा है.” इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसी जंतर-मंतर से साल 2011 में सरकार बदल गई थी.

यह भी पढ़ें-  Anand Mohan: फिर जेल जा सकता है आनंद मोहन, जी कृष्णया की पत्नी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये मांग

प्रियंका गांधी ने भी की थी पहलवानों से मुलाकात

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की थी. जहां उन्होंने केंद्र पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह को ‘बचाने’ का आरोप लगाया. शीर्ष भारतीय पहलवान पिछले रविवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोप लगाने के बाद बृजभूषण को डब्ल्यूएफआई प्रमुख के पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. वह डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

50 minutes ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

1 hour ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

2 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

2 hours ago