देश

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरा संत समाज, बोले- पहलवानों का धरना चलता रहा तो…हम भी दिल्ली कूच करेंगे और प्रदर्शन करेंगे

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और बीजेपी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के पहलवान लगातार राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. इस बीच सांसद के खिलाफ दिल्ली में दो एफआईआर दर्ज होने के बाद साधु-संत समाज उनके समर्थन में आ गया है. शनिवार को बृजभूषण शरण से मिलने के लिए भारी संख्या संत समाज गोंडा पहुंचे.

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख से मुलाकात के बाद संतों ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर इस तरीके से लगातार धरना चलता रहा तो हम लोग दिल्ली कूच करेंगे. वहां पर हम लोग भी कुश्ती संघ अध्यक्ष के समर्थन में धरना करेंगे.

‘देश सुप्रीम कोर्ट से चलेगा, धरने से नहीं’

साधु-संतों के उनके समर्थन में दिल्ली कूच करने की बात पर जब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की तो बृजभूषण ने कहा कि “हमने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. अब हम मीडिया से बात नहीं करेंगे जो भी कहना है अयोध्या से आए ये संत ही कहेंगे. मैं अयोध्या में पला बढ़ा हूं और मेरा बचपन वहां बीता है. मैंने संतो की बात सुनी है. उन्होंने कहा है कि देश संविधान से चलता है ना कि जंतर-मंतर से. देश संविधान और सुप्रीम कोर्ट से चलेगा, लेकिन जंतर मंतर से नहीं चलेगा”. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो भी बोलना होगा मैं कल बोलूंगा.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “इसी जंतर-मंतर से बदल गई थी सरकार”, पहलवानों से मिलने पहुंचे CM केजरीवाल, बोले- गलत काम करने वाले को फांसी हो

‘धरना विपक्षी पार्टियों की साजिश है’

अयोध्या से आए संतों कहना है कि इसमें विपक्षी पार्टियों की साजिश है. सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बदनाम करने के लिए यह पूरी तरीके से पहलवानों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है. कहीं ना कहीं इसमें विपक्षी पार्टियों की साजिश है. वहीं हनुमान गढ़ी के महंत बलराम दास ने कहा कि आरोपों की जांच एक तटस्थ कमेटी जांच कर चुकी है और वर्तमान में मुकदमा भी दर्ज हो गया है. इसके बावजूद पहलवानों द्वारा दबाव बनाने के लिए राजनीति से प्रेरित धरना प्रदर्शन और असंवैधानिक मांग जारी है. पहलवान रोज-रोज नई बातें और आरोप लगा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago