Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘यमुना है तो जल है, जल है तो कल है…’, Save Yamuna के पोस्टर्स लेकर युवाओं ने दिल्ली में यूं दिया नदी बचाने का संदेश

Yamuna bachao: यमुना बचाओ-दिल्ली बचाओ अभियान के तहत महिलाओं और युवाओं ने आमजन को जागरुक करने का प्रयास किया. दिल्‍ली की सड़कों पर ‘यमुना है तो जल है’ के नारे लगाए गए. तस्‍वीरों में देखिए झलकियां…

Yamuna River, Save Yamuna

यमुना बचाओ आंदोलन: युवाओं ने निकाला मार्च

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Save Yamuna Mission Delhi: दिल्ली में ‘यमुना बचाओ-दिल्ली बचाओ’ अभियान के तहत 10 जुलाई 2025 को युवाओं ने जोश के साथ रैली निकाली. चांदनी चौक से लेकर अन्य इलाकों में सैकड़ों युवा और महिलाएं ‘यमुना संसद’ के बैनर तले नदी को बचाने का संदेश देते नजर आए. हाथों में पोस्टर और प्लेकार्ड लिए लोग ‘यमुना है तो जल है, जल है तो कल है’ के नारे लगा रहे थे.

बच्चों ने भी ‘Save Yamuna’ के स्लोगन वाले पोस्टर थामे इस आंदोलन में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर #SaveYamuna ट्रेंड करते हुए लोगों ने फेसबुक ग्रुप्स के जरिए भी जागरूकता फैलाई. साथ ही, ‘यमुना भिक्षु’ बाबा रविशंकर तिवारी ने पिछले भाई दूज से अगले भाई दूज तक यमुना शुद्धिकरण के लिए भिक्षा मांगने का अभियान शुरू किया, जिसे चांदनी चौक के व्यापारियों ने समर्थन दिया. गुरु पूर्णिमा के मौके पर यमुना प्रेमियों ने गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया.

जन जागरूकता और आध्यात्मिक समर्थन

इस आंदोलन को स्थानीय लोगों और आध्यात्मिक नेताओं का समर्थन मिल रहा है. चांदनी चौक में व्यापारियों ने भिक्षाटन महायज्ञ में हिस्सा लिया, जबकि सोशल मीडिया पर ‘यमुना बचाओ’ की मुहिम तेज हो गई है. फेसबुक पोस्ट्स और तस्वीरों के जरिए लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं. सरकार और समाज के इस संयुक्त प्रयास से उम्मीद जगी है कि यमुना नदी जल्द ही अपने पुराने वैभव को हासिल कर सकेगी.

यह भी पढ़िए: यमुना नदी की सफाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम रेखा गुप्ता के साथ की अहम बैठक, केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीआर पाटिल भी हुए शामिल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital