Bharat Express DD Free Dish

1500 की आबादी और 27397 जन्म! यवतमाल में बर्थ सर्टिफिकेट का महाघोटाला, जांच के लिए SIT गठित

Yavatmal Birth Certificate Scam: महाराष्ट्र सरकार ने यवतमाल सेंदुर सानी गांव में बर्थ सर्टिफिकेट स्कैम की जांच के लिए SIT का गठन किया है. यहां साल 2025 के 100 दिनों में 27,397 बर्थ रजिस्ट्रेशन किया गया है.

Yavatmal Birth Certificate Scam

Yavatmal Birth Certificate Scam: महाराष्ट्र सरकार ने यवतमाल सेंदुर सानी गांव में बर्थ सर्टिफिकेट स्कैम की जांच के लिए SIT का गठन किया है. यहां साल 2025 के 100 दिनों में 27,397 बर्थ रजिस्ट्रेशन किया गया है. मामले में बड़े साइबर फ्रॉड की आशंका को देखते हुए सरकार ने जांच के लिए SIT टीम बनाई है.

यह SIT टीम 100 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी. एडिशनल DG पुलिस यशस्वी यादव इस टीम को लीड करेंगे. वहीं कमलापुरकर जॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. बबीता और यवतमाल डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर डॉ. सुभाष ढोले इस एसआईटी के मेंबर हैं.

क्या है मामला?

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के आर्णी तहसील के सेंदुर सानी गांव में सितंबर से नवंबर के बीच 27,397 जन्म दर्ज किये गए. जबकि इस गांव की आबादी मात्र 1500 है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम ने इसकी जांच की.

सभी आईडी मुंबई के पास जुड़ी मिली

यह मामला तब और गंभीर हो गया जब सेदुरसानी ग्राम पंचायत की सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम आईडी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास जुड़ी पाई गई. जिसके बाद इसके पीछे संगठित और तकनीकी दक्ष साइबर अपराधियों के जुड़े होने की आशंका मजबूत हुई.

मामला सामने आने के बाद यवतमाल शहर पुलिस में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई. जिसपर अब महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.

ये भी पढ़ें- वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना जाएगा- पीएम मोदी

रिकॉर्ड में क्या मिला?

आर्णी के स्वास्थ्य विभाग के विस्तार अधिकारी ने जब इस मामले की तफ्तीश की तो उन्हें चौंकाने वाली जानकारी मिली. स्वास्थ्य विभाग के सॉफ्टवेयर में सितंबर से नवंबर के बीच 27,397 जन्म और सिर्फ 7 मृत्यु की जानकारी मिली.

इस मामले को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट किया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश का सबसे बड़ा बर्थ सर्टिफिकेट स्कैम है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read