लखनऊ/वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांवड़ यात्री,भक्ति भावना से चलते हैं. 200,300,400 किलोमीटर कावंड़ को कंधे पर लेकर चले जाते हैं, हर हर बम बोलते हुए, लेकिन उनका भी मीडिया ट्रायल होता है और उन्हें उपद्रवी आतंकवादी तक बोला जाता है. ये वो मानसिकता है, जो हर प्रकार से भारत की विरासत और आस्था को अपमानित करने का काम करती हैं. यही लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष फैलाने का काम करते हैं.”
वाराणसी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी चुनौती ऐसी है कि कुछ लोग समाज के बीच लोगों को मुख्यधारा से अलग करने का काम करते हैं. कुछ लोग सोशलमीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष की स्थिति पैदा करते हैं. 2 से 3 साल पहले ऐसे ही एक घटना हुई थी, एक आगजनी की घटना में एक व्यक्ति भगवा गमछा ओढ़े था, बीच मे उसके मुंह से निकला या अल्लाह. ऐसे ही लोगों को चिन्हित करने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि सावन का महीना चल रहा है,इससे पहले मुहर्रम था,हमने नियम बना दिये थे कि ताज़िये की लंबाई सीमित रखें,इससे बिजली,पेड़ की टहनी को नुकसान पहुंचता था. जौनपुर में एक घटना हुई ताजिया को इतना ऊंचा किया कि हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए,3 लोग मारे गए,बाद में उपद्रव हुआ,तो मैंने कहा लाठी मारो इनको,ये लातों के भूत हैं,बातों से नही मानेंगे,इसका किसी ने विरोध नही किया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


