Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: “इंडिया गठबंधन में सब दूल्हा बनना चाहते हैं…” योगी के मंत्री ने सपा-कांग्रेस विवाद पर ली चुटकी, अखिलेश को दी नसीहत

UP News: योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव के पीडीए वाले नारे पर हमला बोलते हुए कहा है कि, नाम केवल पीडीए का है, असल काम तो एनडीए कर रहा है.

sanjay-nishad

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (फोटो ट्विटर)

UP Politics: इंडिया गठबंधन में जारी टूट को लेकर योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने निशाना साधा है और कहा है कि अब कहां रहा इंडिया गठबंधन. उन्होंने सपा-कांग्रेस विवाद पर चुटकी ली और कहा कि दोनों पार्टियों के बीच दूरी बता रही है कि अंदरखाने क्या चल रहा है. इसी के साथ वह बोले कि क्षेत्रीय दल कांग्रेस के विरोध में बड़े हुए. साथ ही कहा कि, इंडिया गठबंधन में सब दूल्हा बनना चाहते हैं. विपक्षी दल पूर्व के कार्यों पर पर्दा डालने की नीयत से एक साथ आए थे लेकिन दल एक साथ तो हो गए लेकिन दिल नहीं मिले.

बता दें कि इंडिया गठबंधन में लगातार टूट जारी है. जहां पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस गठबंधन को ठोकर मारकर भाजपा के साथ हो लिए तो इसके कुछ ही दिन बाद रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने भी सपा का साथ छोड़ दिया तो वहीं सपा और कांग्रेस में अभी भी सीट शेयरिंग को लेकर बात फाइनल नहीं हुई है. हालांकि अखिलेश ने कांग्रेस को 11 सीटें दे दी हैं लेकिन कांग्रेस यूपी में करीब 20 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है और अखिलेश की सीटों से संतुष्ट नहीं है तो वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा में लगातार फूट जारी है. इसी बीच योगी के मंत्री संजय निषाद ने चुटकी ली और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, गठबंधन में दल तो दिखते हैं लेकिन दिल गायब हैं. इसी के साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि समाजवादी पार्टी को यूपी में कांग्रेस का दामन थाम लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें-UP Politics: टूट की कगार पर सपा… भाजपा का हाथ थामेंगे अखिलेश के 10 विधायक, 3 जाएंगे कांग्रेस में!

जबसे मैं साथ में हूं जीत मिल रही है

इसी के साथ ही संजय निषाद ने ये भी कहा कि जबसे मैं पीएम मोदी के साथ खड़ा हुआ हूं, एनडीए को जीत मिल रही है. इसी के साथ ही अखिलेश यादव के पीडीए वाले नारे पर भी संजय निषाद ने जुबानी हमला बोला और कहा कि नाम केवल पीडीए का है, असल काम तो एनडीए कर रहा है. संजय निषाद आगे बोले कि, राजनीतिक भागीदारी में सपा पिछड़ों को नदारद कर देती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital