CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2026 का 44वां मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए और चेन्नई को 160 रन का लक्ष्य दिया. मुंबई की ओर से नमन धीर ने शानदार अर्धशतक लगाया. उन्होंने 37 गेंदों में 57 रन बनाए. उनके अलावा रायन रिकलटन ने 24 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया.
चेन्नई की गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज सबसे सफल रहे और 3 विकेट लिए. नूर अहमद को 2 विकेट मिले, जबकि रामकृष्ण घोष और जेमी ओवर्टन ने 1-1 विकेट लिया. अब चेन्नई सुपर किंग्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने होंगे.
मुंबई की बैटिंग हाइलाइट्स
मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में ही विल जैक्स सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रायन रिकलटन ने पारी संभाली और अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 7वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए. 11 ओवर तक टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया. नमन धीर ने 37 गेंदों में 57 रन बनाकर अहम योगदान दिया. हालांकि, इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके, जिससे टीम 159 रन तक ही पहुंच पाई. गेंदबाजी में नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (MI vs CSK Playing 11)
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): विल जैक्स, रायन रिकल्टन (कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर और अश्विनी कुमार.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के लिए ‘हरमन’ सेना तैयार! फिर मिली कप्तानी, जानें किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी.
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफ़राज़ ख़ान, मैट शॉर्ट और गुरजपनीत सिंह.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

