Bharat Express

IPL 2024 का पूरा शेड्यूल जारी, 26 मई को खेला जाएगा फाइनल, जानें कब और कहां भिड़ेंगी टीमें

IPL 2024 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

IPL-All Team Captain

आईपीएल की सभी दस टीमों के कप्तान (फोटो- आईपीएल)

IPL 2024 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इससे पहले बीसीसीआई ने शुरुआती 21 मैचों (22 मार्च से 7 अप्रैल) का शेड्यूल जारी किया था. पूरा शेड्यूल आने के बाद फाइनल मैच कब खेला जाएगा, ये क्लीयर हो गया है. 17वें सीजन का फाइनल मैच 26 मई को खेला जाएगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के चलते आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया था. अब चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद आईपीएल का भी पूरा शेड्यूल जारी हो गया है.

26 मई को खेला जाएगा फाइनल

आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की थी. पूरा शेड्यूल सामने आने के बाद लीग मैच के साथ-साथ प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की तारीखों का भी ऐलान हो गया है. लीग स्टेज में आखिरी मुकाबला 19 मई को खेला जाएगा. इसके बाद एक दिन का ब्रेक है. फिर 21 मई से प्लेऑफ मैच की शुरुआत होगी और 26 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 21 मई को पहला क्वलिफायर मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा. वहीं उसके अगले दिन 22 मई को आईपीएल का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. जबकि 26 मई को चेन्नई में ही 2024 का फाइनल खेला जाएगा.

आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल

 तारीख     मैच     वेन्यू
 22 मार्च  CSK vs RCB  चेन्नई
 23 मार्च  PBKS vs DC  मोहाली
 23 मार्च  KKR vs SRH  कोलकाता
 24 मार्च  RR vs LSG  जयपुर
 24 मार्च  GT vs MI  अहमदाबाद
 25 मार्च  RCB vs PBKS  बेंगलुरु
 26 मार्च  CSK vs GT  चेन्नई
 27 मार्च  SRH vs MI  हैदराबाद
 28 मार्च  RR vs DC  जयपुर
 29 मार्च  RCB vs KKR  बेंगलुरु
 30 मार्च  LSG vs PBKS  लखनऊ
 31 मार्च  GT vs SRH  हैदराबाद
 31 मार्च  DC vs CSK  विशाखापट्टनम
 1 अप्रैल  MI vs RR  मुंबई
 2 अप्रैल  RCB vs LSG  बेंगलुरु
 3 अप्रैल  DC vs KKR  विशाखापट्टनम
 4 अप्रैल  GT vs PBKS  अहमदाबाद
 5 अप्रैल  SRH vs CSK  हैदराबाद
 6 अप्रैल  RR vs RCB  जयपुर
 7 अप्रैल  MI vs DC  मुंबई
 7 अप्रैल  LSG vs GT  लखनऊ
 8 अप्रैल  CSK vs KKR  चेन्नई
 9 अप्रैल  PBKS vs SRH  मोहाली
 10 अप्रैल  RR vs GT  जयपुर
 11 अप्रैल  MI vs RCB  मुंबई

ये भी पढ़ें- IPL 2024, RCB vs PBKS: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 साल बाद भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानिए संभावित प्लेइंग 11

 तारीख  मैच   वेन्यू
 12 अप्रैल  LSG vs DC  लखनऊ
 13 अप्रैल  PBKS vs RR  मोहाली
 14 अप्रैल  KKR vs LSG  कोलकाता
 14 अप्रैल  MI vs CSK  मुंबई
 15 अप्रैल  RCB vs SRH  बैंगलोर
 16 अप्रैल  GT vs DC  अहमदाबाद
 17 अप्रैल  KKR vs RR  कोलकाता
 18 अप्रैल  PBKS vs MI  मोहाली
 19 अप्रैल  LSG vs CSK  लखनऊ
 20 अप्रैल  DC vs SRH  दिल्ली
 21 अप्रैल  KKR vs RCB  कोलकाता
 21 अप्रैल  PBKS vs GT  मोहाली
 22 अप्रैल  RR vs MI  जयपुर
 23 अप्रैल  CSK vs LSG  चेन्नई
 24 अप्रैल  DC vs GT  दिल्ली
 25 अप्रैल  SRH vs RCB  हैदराबाद
 26 अप्रैल  KKR vs PBKS  कोलकाता
 27 अप्रैल  DC vs MI  दिल्ली
 27 अप्रैल  LSG vs RR  लखनऊ
 28 अप्रैल  GT vs RCB  अहमदाबाद
 28 अप्रैल  CSK vs SRH  चेन्नई
 29 अप्रैल  KKR vs DC  कोलकाता
 30 अप्रैल  LSG vs MI  लखनऊ
 1 मई  CSK vs PBKS  चेन्नई
 2 मई  SRH vs RR  हैदराबाद

ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT vs MI: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को हराया, आखिरी ओवर में उमेश यादव ने झटके दो विकेट

 तारीख  मैच   वेन्यू
 3 मई  MI vs KKR  मुंबई
 4 मई  RCB vs GT  बैंगलोर
 5 मई  PBKS vs CSK  धर्मशाला
 5 मई  LSG vs KKR  लखनऊ
 6 मई  MI vs SRH  मुंबई
 7 मई  DC vs RR  दिल्ली
 8 मई  SRH vs LSG  हैदराबाद
 9 मई  PBKS vs RCB  धर्मशाला
 10 मई  GT vs CSK  अहमदाबाद
 11 मई  KKR vs MI  कोलकाता
 12 मई  CSK vs RR  चेन्नई
 12 मई  RCB vs DC  बैंगलोर
 13 मई  GT vs KKR  अहमदाबाद
 14 मई  DC vs LSG  दिल्ली
 15 मई  RR vs PBKS  गुवाहाटी
 16 मई  SRH vs GT  हैदराबाद
 17 मई  MI vs LSG  मुंबई
 18 मई  RCB vs CSK  बैंगलोर
 19 मई  SRH vs PBKS  हैदराबाद
 19 मई  RR vs KKR  गुवाहाटी
 21 मई  क्वालिफायर 1 अहमदाबाद
 22 मई  एलिमिनेटर  अहमदाबाद
 24 मई  क्वालिफायर 2  चेन्नई
 26 मई  फाइनल  चेन्नई

ये भी पढ़ें- IPL 2024 PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने जीत के साथ किया आगाज, दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Live

Also Read