आईपीएल

IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाज का गदर, जानिए कौन हैं Prabhsimran Singh

Prabhsimran Singh Profile: भारतीय क्रिकेट में कई विकेटकीपर-बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अपने करियर को एक मुकाम दिया है. मौजूदा वक्त में भारत के भारतीय क्रिकेट टीम में कई विकेटकीपर हैं और कुछ युवा विकेटकीपर टीम के दवारजे पर दस्तक दे रहे हैं. केएस भरत से लेकर संजू सैमसन विकेट के पीछे अपना लोहा मनवा रहे हैं. वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कौन नहीं जानता.

हर क्रिकेट फैन धोनी को उनके खेल के बदौलत दिलों में रखता है, लेकिन धोनी के सन्यास लेने के बाद उनके जैसे विकेटकीपर भारतीय चयनकर्ता तलाश रहे हैं. जो लगाता है इस बार के आईपीएल में उनकी खोज पूरी हो जाएगी. क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स युवा बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह ने धमाकेदार पारी खेल टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.

प्रभसिमरन सिंह को बल्लेबाजी करता देख हर क्रिकेट फैंस को धोनी की याद आ गई. चलिए जानते हैं कौन प्रभसिमरन सिंह और राजस्थान के खिलाफ उनकी पारी कैसी रही है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 में टीम इंडिया के ‘जख्मी शेरों’ का हमला, हर गेंद पर दे रहे करारा जवाब

राजस्थान के खिलाफ ताबतोड़ बल्लेबाजी

प्रभसिमरन सिंह के बारे में सबसे पहले जानते हैं कि उन्होंने आईपीएल 2023 में राजस्थान के खिलाफ कैसी बल्लेबाजी की. दरअसल, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में छक्के-चौकों की बरसात कर प्रभसिमरन सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी का नजराना पेश किया.

राजस्थान के गेंदबाज इस बल्लेबाज़ के सामने फीके नजर आए. वहीं, प्रभसिमरन सिंह की इस बल्लेबाजी ने टीम प्रबंधन समेत दर्शकों को खासा प्रभावित किया. जिसकी वजह से फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आए. प्रभसिमरन ने अपनी इस ताबतोड़ पारी में 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन सिंह ने इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए. आईपीएल में यह प्रभसिमरन का पहला अर्धशतक है.

प्रभसिमरन सिंह को जानिए

प्रभसिमरन सिंह का जन्म 10 अगस्त, साल 2000 को पंजाब में हुआ. उन्होंने 7 दिसंबर 2018 को एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप 2018 में अफगानिस्तान इमर्जिंग टीम के खिलाफ इंडिया इमर्जिंग टीम के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2019 सीजन से पंजाब किंग्स टीम के साथ जुड़े हैं.

प्रभसिमरन सिंह ने फरवरी 2019 में अपना टी20 डेब्यू किया है.दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी20 टूर्नामेंट में सिर्फ 8 मैच खेले हैं. उन्होंने 2021-22 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए 17 फरवरी 2022 को प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

5 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago