SRH vs LSG IPL 2026
SRH vs LSG: आईपीएल 2026 (IPL 2026) रविवार को होने वाले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं. इस अहम मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है.
लखनऊ की टीम पिछले मैच में मिली हार के बाद वापसी के इरादे से मैदान पर उतरी है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद आत्मविश्वास से भरी हुई है, क्योंकि उसने अपना पिछला मुकाबला जीता था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोचक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
SRH vs LSG के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head-to-Head)
SRH और LSG के बीच IPL इतिहास में अब तक 6 मैच खेले गए हैं. इनमें लखनऊ की टीम ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 2 जीत मिली हैं, यानी हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे है. लेकिन अगर मौजूदा फॉर्म की बात करें, तो इस मैच में हैदराबाद की टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी दमदार और आक्रामक बल्लेबाजी है. वहीं, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेले गए हैं. यहां भी लखनऊ ने 2 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद सिर्फ 1 मुकाबला ही जीत पाई है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs LSG Playing 11)
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन (LSG Playing 11): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
ये भी पढ़ें: IPL से PSL तक सिर्फ एक ही नाम का शोर, आखिर कौन है ये ‘समीर’ जिसने सरहद के दोनों पार मचाया तहलका?
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

