Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM योगी को मिला ‘इंडियन ऑफ द ईयर’अवॉर्ड,PM नरेंद्र मोदी सहित जनता को किया समर्पित

योगी सरकार ने आपदा  पीडितों को मुआवजा देने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है.गौरतलब है कि सीएनएन न्यूज-18 ने ‘इंडियन ऑफ द ईयर 2022’ अवार्ड का आयोजन किया था जिसमें योगी आदित्यनाथ इस अवॉर्ड के हकदार बने.हालांकि मुख्यमंत्री योगी अपनी व्यस्तताओं के कारण इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए. इस अवॉर्ड को उन्होंने राज्य की 25 करोड़ जनता को समर्पित किया.उन्होंने कहा कि इस सम्मान के असली हकदार PM नरेंद्र मोदी हैं.
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में राजनीति के अलावा मनोरंजन, खेल, स्टार्टअप, सोशल चेंज और जलवायु आदि श्रेणियों में अनुकरणीय कार्य करने वाली भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया. CM योगी को राजनीति की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है.

इस श्रेणी में पंजाब के CM भगवंत मान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नाम शामिल थे. 3 बार यूपी के सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में तीन दिन के शोक की वजह से CM योगी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

योगी ने किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं अपने राज्य के लोगों को मुझ पर विश्वास जताने और BJP को दूसरी बार सत्ता में लाने के लिए धन्यवाद देता हूं. हमने 37 साल बाद, उत्तर प्रदेश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह जनता के विश्वास का ही प्रतीक है और इस अवार्ड के असल हकदार देश के PM नरेंद्र मोदी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital