Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह हरिहरनाथ मंदिर का विकास, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी

योजना की जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

Nitish Kumar

बिहार के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार (4फरवरी) को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा के क्रम में 20 हजार करोड़ रुपए की कुल 188 योजनाओं की घोषणाएं की थीं, जिनमें मंत्रिमंडल से कुल 121 तथा विभाग के स्तर पर 67 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं. मंत्रिमंडल से पूर्व में प्रगति यात्रा संबंधी 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. इस बैठक में कुल 82 योजनाओं को स्वीकृति दी गई. इस प्रकार प्रगति यात्रा में हुई घोषणाओं में से कुल 121 को स्वीकृति दी गई.

कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग की कुल 495.12 करोड़ रुपए की पांच, ग्रामीण कार्य विभाग के 64.69 करोड़ रुपए की दो, पर्यटन विभाग के तहत 344.01 करोड़ रुपए की सात, ऊर्जा विभाग की चार, जल संसाधन विभाग की कुल 3,645.67 करोड़ रुपए की 12, स्वास्थ्य विभाग की 862.34 करोड़ रुपए की दो, शिक्षा विभाग की 56.80 करोड़ रुपए की एक योजना को स्वीकृति दी गई.

इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की 42.37 करोड़ रुपए की एक, खेल विभाग की तीन, पथ निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 6,577.38 करोड़ रुपए की 42, उद्योग विभाग की एक, मद्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक-एक योजना की स्वीकृति दी गई. पिछली बैठक में 39 योजनाओं पर मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी गई.

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की योजनाओं में पूर्णिया जिला के पूरन देवी मंदिर के विकास के लिए 33 करोड़ से ज्यादा की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए 90 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लोकसभा में आरके लक्ष्मण के कार्टून का जिक्र कर पूर्व पीएम राजीव गांधी पर कसा तंज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital