Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्कूटी की हेडलाइट में छिपा मिला जहरीला कोबरा, वन विभाग ने ऐसे बचाई जान

Haridwar Cobra Rescue: हरिद्वार की वाईपीएस कॉलोनी में एक स्कूटी के अंदर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और मैकेनिक की मदद से स्कूटी खोलकर हेडलाइट में छिपे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

Haridwar Cobra Rescue

Haridwar Cobra Rescue

Haridwar Cobra Rescue: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक कोबरा सांप घर में खड़ी स्कूटी के अंदर घुसकर बैठ गया. यह घटना जगजीतपुर क्षेत्र की वाईपीएस कॉलोनी की है. सुबह के समय जब स्कूटी मालिक ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, तभी उसकी नजर स्कूटी के अंदर बैठे सांप पर पड़ी. जहरीले कोबरा को देखते ही परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

स्कूटी के अंदर छिपा बैठा था सांप

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हालात का जायजा लिया. चूंकि सांप स्कूटी के अंदर गहराई में छिपा हुआ था, इसलिए वाहन को खोलने के लिए एक मैकेनिक को भी बुलाना पड़ा. काफी देर तक चली मशक्कत के बाद स्कूटी के कई हिस्सों को खोला गया. जांच के दौरान पता चला कि कोबरा स्कूटी की हेडलाइट के अंदर छिपकर बैठा हुआ था.

यह भी पढ़ें: ‘एल्टीट्यूड जो भी हो, ऐटिट्यूड चेंज नहीं होना चाहिए…’, सचिन तेंदुलकर ने एरोप्लेन में खेला क्रिकेट, VIDEO हुआ वायरल

वन विभाग के कर्मचारी ने बेहद सावधानी और सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. काफी प्रयासों के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और उसे एक विशेष बॉक्स में बंद किया गया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने सांप को जंगल के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया.

वन विभाग ने सतर्कता बरतने की दी अपील

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते सांप दिखाई नहीं देता तो बड़ा हादसा हो सकता था. विशेषज्ञों के अनुसार कोबरा बेहद जहरीली प्रजाति का सांप होता है और इसके काटने से इंसान की जान तक जा सकती है. यही वजह है कि ऐसे मामलों में खुद से कोई कदम उठाने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देने की सलाह दी जाती है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है, वहीं वन विभाग ने लोगों से बरसात और गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital