Iran shoots down US fighter jets: मिडल-ईस्ट की जंग अब उस खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है जहां महाशक्ति अमेरिका के ‘अजेय’ समझे जाने वाले विमान ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं. शुक्रवार का दिन अमेरिकी वायुसेना के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रहा. दरअसल जंग के बीच अब ईरान ने दावा किया है कि उसने अपनी ‘नई एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम’ का इस्तेमाल करते हुए 24 घंटे के भीतर अमेरिका के F-15 (F-15E Strike Eagle) औरA-10 थंडरबोल्ट जैसे दो सबसे घातक लड़ाकू विमानों को मार गिराया है.
इतना ही नहीं खबर (us aircraft shot down iran) यह भी है कि मलबे में तब्दील हुए विमानों के पायलटों को बचाने पहुंचे अमेरिकी चिनूक हेलिकॉप्टर को भी निशाना बनाने की खबर है, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में बारूदी कोहराम मच गया है.
होर्मुज में ‘किलर’ साबित हुआ ईरान
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास उड़ रहे अमेरिकी A-10 थंडरबोल्ट विमान को ईरानी मिसाइलों ने हवा में ही उड़ा दिया. हालांकि ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट बताती है कि इस विमान का पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा.
लेकिन असली सनसनी F-15E फाइटर जेट को लेकर है. इस विमान के गिरने के बाद इसमें सवार दो क्रू मेंबर्स में से एक को तो बचा लिया गया है लेकिन दूसरा पायलट अब भी लापता है. वहीं ईरान ने इस लापता पायलट पर भारी इनाम घोषित कर उसे ‘युद्ध अपराधी’ की तरह पेश करना शुरू कर दिया है.
चिनूक और ब्लैक हॉक को भी बनाया निशाना
जब अमेरिका ने अपने लापता पायलट को खोजने के लिए कुवैत से CH-47 चिनूक और ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों को भेजा, तो ईरान ने उन पर भी घातक प्रहार किया. ईरान का दावा (us aircraft shot down iran) है कि उनके ‘प्रोजेक्टाइल’ (मिसाइल या गोला) चिनूक हेलिकॉप्टर से टकराए हैं.
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरानी नागरिक भी नीचे से अमेरिकी सर्च विमानों पर फायरिंग कर रहे हैं. हालांकि, पेंटागन ने हेलिकॉप्टरों के गिरने की पुष्टि नहीं की है लेकिन यह स्वीकार किया है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी विमानों को भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: महज एक हफ्ते में 4 घातक युद्धपोत नौसेना में हुए शामिल, क्या भारत कुछ बड़ा प्लान कर रहा है?
ईरान की ‘सीक्रेट’ डिफेंस तकनीक से दुनिया दंग
रक्षा विशेषज्ञों के बीच सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि आखिर ईरान ने अमेरिका के इन आधुनिक विमानों को कैसे मार गिराया? ईरान का कहना है कि उन्होंने एक ऐसी ‘एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम’ तैनात की है जो रडार को चकमा देने वाले विमानों को भी पलक झपकते ही ट्रैक कर लेती है.
ईरानी टीवी पर विमान के मलबे और इजेक्शन सीट की तस्वीरें दिखाकर अमेरिका को मनोवैज्ञानिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. 15 दिनों में कई विमानों का गिरना अमेरिका की हवाई श्रेष्ठता पर बहुत बड़ा सवालिया निशान है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


