Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jacqueline Fernandez: जैकलीन की किस्मत का फैसला कोर्ट 15 तारीख को सुनाएगा , क्या जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?

15 तारीख को जैकलीन की किस्मत का फैसला

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने काम से ज्यादा सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. सुकेश के साथ रिश्ते के कारण श्रीलंकन ब्यूटी पर ईओडब्ल्यू (EOW) का शिकंजा कस चुका है. पिछले काफी समय से उनसे लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है.

हालांकि अभी अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर रिहा हैं, लेकिन उनके लिए आज यानी 11 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण था. जहां पहले उनकी बेल पर फैसला आज आने वाला था, वहीं अब सामने आया है की  15 तारीख को आएगा. अब 15 नवंबर को महाठग और जैकलीन के  बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट अभिनेत्री को जेल या जमानत देने को लेकर फैसला सुनाएगी.

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई इस केस की सुनवाई के बाद जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका जारी रखने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने सुनवाई के बाद उस दिन कहा था कि फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा. ऐसे में सुरक्षित रखे गए आदेश को अब 15 तारीख को सुनाया जाएगा. इस बात की जानकारी खुद न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.  ऐसे में अगर 15 तारीख को जैकलीन जमानत याचिका खारिज हुई तो अभिनेत्री को जेल की हवा खानी पड़ सकती है.

जैकलीन पर मनी लॉन्ड्रिंग केस के सबूतों से भी छेड़छाड़ करने का आरोप है. इसके साथ ही अभिनेत्री पर सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों के गिफ्ट्स लेने, और इसके  बावजूद उनसे रिश्ता बनाए रखने का भी आरोप है. अब देखना यह होगा कि  15 नवंबर कोर्ट क्या फैसला सुनाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital