Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सेना को बड़ी कामयाबी, अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Kupwara: कुपवाड़ा पुलिस की ओर से दी गई एक विशेष सूचना के आधार पर माछिल सेक्टर में शुरू हुई एक मुठभेड़ में अब तक कुल पांच आतंकवादी मारे जा चुके हैं.

कुपवाड़ा में एनकाउंटर जारी

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना आतंकियों का सफाया करने में लगी हुई है. सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है. वहीं आज भारतीय जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. बीते दिन बुधवार को जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. ऐसे में सेना के जवानों ने कुल 5 आतंकवादियों को मार गिराया है. अब शवों की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

श्रीनगर में भारत की चिनार कोरप्स ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 26 अक्टूबर को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में LoC पर सतर्क सैनिकों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. इसके एक अधिकारी ने बताया कि 2 आतंकियों को मारा भी गया है.

यह भी पढ़ें- इजरायल-हमास युद्ध में यूक्रेन की एंट्री! हथियार कर रहा सप्लाई, हुआ बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

वहीं इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि कुपवाड़ा पुलिस की ओर से दी गई एक विशेष सूचना के आधार पर माछिल सेक्टर में शुरू हुई एक मुठभेड़ में अब तक कुल पांच आतंकवादी मारे जा चुके हैं. दो आतंकी पहले मारे गए थे, वहीं तीन आतंक‍ियों के मारे जाने की पुष्‍ट‍ि एडीजीपी कश्मीर ने कुछ देर पहले की.

खुफिया एजेंसियों को पहले ही मिल गई थी जानकारी

पुलिस ने बताया कि अन्य आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान अभी जारी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को पहले ही पता चल गया था कि आतंकियों का एक दल कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपैठ करने की फिराक में है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना के जवान सतर्क थे. पिछले एक सप्ताह में जम्मू-कश्मीर के अंदर आतंकवादियों की घुसपैठ की ये दूसरी घटना है. इससे पहले बीते रविवार को उरी सेक्टर में सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital