होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अतीक अहमद
Atiq Ahmad: यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Asad Ahmad) और शूटर गुलाम (Gulam) को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है. माफिया अतीक का आधा परिवार जेल में बंद है तो परिवार के कई सदस्य फरार चल रहे हैं, ऐसे में असद का अंतिम संस्कार में कौन शामिल होगा ये देखना होगा ? अतीक अहमद अपने बेटे के जनाजे में शामिल होना चहाता है, लेकिन वह कानून के दांव पेच में फंसा हुआ है.
उसका बीते दिन गुरुवार को कोर्ट में पत्र दाखिल नहीं पाया और आज कोर्ट बंद है, इसलिए वो अपने के बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा. जानकारी के मुताबिक असद के नाना हारून और उसके मौसा डॉक्टर उस्मान उसकी बॉडी को झांसी से प्रयागराज लाएंगे.
अपने बेटे की एनकाउंट में मौत की खबर सुनते ही माफिया अतीक सदमे में है. जानकारी के मुताबिक, वो रातभर लॉकअप में सदमे में बैठा रहा. असद को अतीक गुर्गे छोटे सांसद कह कर बुलाते थे. अतीक और अशरफ अहमद पूरा रात प्रयागराज के धूमनगंज थाने में रहे. दोनों की रिमांड का आज दूसरा दिन है. दोनों को आम कैदी की तरह लॉकअप में रखा गया. जानकारी के मुताबिक दोनों को रात भर मच्छरों ने परेशान किया. जिसके लिए उन्होंने पुलिस से मार्टीन भी मांगी थी.
यह भी पढ़ें- Weather Update: भीषण गर्मी के टॉर्चर से हो जाएं सावधान, 42 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, जानें आज का मौसम का हाल
उमेश पाल मर्डर केस मामले में अतीक और अशरफ को प्रयागराज के धूमनगंज थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है. देर रात तक पुलिस ने कई घंटों तक उससे पूछताछ की. धूमनगंज थाने की तरफ से जाने वाले दोनों रास्तों को रोक दिया गया. केवल पुलिस की गाड़ियों की ही थाने के पास जा सकती है, बाकी और गाड़ियों की एंट्री पर रोक है.
असद ओर गुलाम का पोस्टमार्टम झांसी मेडिकल कॉलेज में हुआ. शुक्रवार की सुबह असद और गुलाम की बॉडी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर निकाली जाएगी.
Unnao Teacher Fraud: उन्नाव में एक बेटे ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स पेश कर अपने पिता को…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में…
Jamui Girl Harassment Case: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी में अब तक…
TRAI Regulation 2026: ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन 2026 जारी किया है.…
गुरुग्राम में अडानी रियल्टी के प्रोजेक्ट मैनेजर मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और…
Kapilash Tourist Spot Assault: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में कपिलाश मार्ग पर युवक-युवती के साथ…