Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mathura: तेज बारिश के कारण महारास कार्यक्रम रद्द, सीएम योगी की गाड़ी मिट्टी में फंसी

सीएम योगी की गाड़ी मिट्टी में फंसी

मथुरा के जवाहरबाग में होने वाला महारास कार्यक्रम स्थगित हो गया है.  तेज बारिश के चलते कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 2 दिन के दौरे पर आगरा से मथुरा पहुंचे थे.वहीं बुधवार की सुबह गांव अजहाई खुर्द के पास भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन और  इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी की गाड़ी के पहिए मिट्टी में फंस गए.

हालांकि उस वक्त गाड़ी में कोई बैठा नहीं था. CM योगी परिसर में चल रहे कार्यक्रम में मौजूद थे.  लेकिन  बारिश के कारण आखिरी समय में कार्यक्रम स्थगित होने से दर्शकों में भी निराशा छा गई.

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2 दिन के दौरे पर  तेज बारिश के चलते माहौल खराब कर दिया. जिसके कारण मंगलवार शाम को बारिश की वजह से सांसद हेमा मालिनी का महारास कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.

दरअसल, मंगलवार रात मथुरा में बारिश हुई.  बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल की जमीन गीली हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करने के बाद कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का उद्घाटन किया. इस दौरान वह स्कूल के बच्चों से भी मिले.

कार्यक्रम स्थल के बाहर CM योगी के काफिले की गाड़ियां बाहर खड़ी थीं. इनमें से एक गाड़ी के चारों पहिए गीली जमीन में फंस गए.  वहीं मजदूर बुलाकर गाड़ी के पहिए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता न मिलने के कारण दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया.  कार्यक्रम के बाद सीएम योगी वहां से रवाना हो गए. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंचे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital