Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-पाक क्रिकेट तनातनी पर ओवैसी का तंज, पूछा- बाहर खेल सकते हो, घर में परहेज क्यों?

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी-20 विश्व कप मैच को लेकर बड़ा बयान दिया. हालांकि इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत ने एशिया कप 2023 में भारत को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है.

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान से अगर इतनी दिक्कत है तो फिर उसके साथ मैच क्यों खेल रहे हैं. ओवैसी ने केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाया.उन्होंने पूछा कि आखिर भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तानी टीम के साथ मैच खेल सकती है,लेकिन किसी अन्य देश में खेल सकती है,ऐसा क्यों है?

वहीं BCCI सचिव जय शाह के इस फैसले के बाद ओवैसी ने टी-20 विश्व कप मैच पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘अब आप पाकिस्तान के साथ कल ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं?आपको नहीं खेलना था. अब कह रहे हैं कि, हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे. यह क्या मोहब्बत है? इससे अच्छा पाकिस्तान के साथ मत खेलो.’

बता दें कि BCCI के सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और इस कारण से टूर्नामेंट का आयोजन किसी और स्थान पर किया जाएगा.बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान से पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड भी भड़का हुआ है.पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने तो यहां तक कहा है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने नहीं आती तो उनकी टीम भी अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital