Bharat Express DD Free Dish

नवीनतम

अनिमेष मुखर्जी की किताब ठाकुरबाड़ी गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर के परिवार और 19वीं- 20वीं सदी के बंगाल के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को जीवंत करती है.

Adani Cement अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड जैसे विश्वसनीय ब्रांडों के साथ, भारत के आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 30% सीमेंट आपूर्ति करता है. इस ब्रांड ने उमिया धाम में 54 घंटे में 24,100 M³ ईकोमैक्स कंक्रीट से विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक राफ्ट फाउंडेशन बनाया.

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 100 वर्ष तक देश की सेवा करेंगे.

NaMo App का Seva Parv 2025: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 15 दिन का डिजिटल स्वयंसेवी उत्सव शुरु हुआ. आप भी सेवा, क्विज़, प्रदर्शनी और शुभकामनाओं के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवंत करें.

सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर देश और दुनिया से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. पूरे देश में उनके जन्मदिन का उत्सव जैसा माहौल है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी. सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक विशेष लेख भी लिखा. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन से लेकर वर्तमान तक की यात्रा को दिखाया गया है.

PM Modi द्वारा बिहार के सीमांचल क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन समारोह में प्रदेश की स्टार्टअप उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला.

झारखंड के हजारीबाग में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त अभियान में 1 करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया गया.

सीबीआई ने बर्खास्त सीबीएन कांस्टेबल मोहम्मद जाकिर हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी और पहचान जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया है. मामले में एसएससी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का संदेह है.

ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण और कब्जों पर यमुना प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की हैं. गोपालगढ़ और मेहंदीपुर गांवों में करीब 4 लाख वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है.