Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Governor का बेबाक बयान- ‘पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैं लड़कियां, प्रेम करें लेकिन शादी आत्मनिर्भर होकर ही करें’

Anandiben Patel statement on Love Marriage: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान— पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं, जिसका बोझ सरकार पर आता है. आत्मनिर्भर होकर ही शादी करें.

up-governor-anandiben-patel-speech
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

लखनऊ, 7 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज युवाओं, खासकर लड़कियों को लेकर चौंकाने वाली बात कही. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट (गर्भवती) हो जाती हैं और कइयों को बच्चा भी हो जाता है, जिसके बाद उस बच्चे की जिम्मेदारी सरकार पर आ जाती है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा, “ऐसा पराक्रम आप लोग मत करिए, दूर रहिए इन पराक्रमों से.”

AKTU के दीक्षांत समारोह में दी नसीहत

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को लखनऊ स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह में बतौर कुलाधिपति (Chancellor) संबोधित कर रही थीं. उन्होंने युवाओं को करियर और निजी जीवन में संतुलन बनाने के उद्देश्य से यह बात कही.

लव मैरिज और बेटे का दिया उदाहरण

लव मैरिज पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने साफ किया कि वे इसके खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने कहा, “आपको उनसे प्रेम है, उनको आपसे प्रेम है तो शादी करिए, लेकिन शादी तभी करिए जब आप पूरी तरह आत्मनिर्भर (Self-dependent) हो जाएं.” अपनी बात को पुख्ता करने के लिए उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण भी साझा किया. उन्होंने बताया, “मेरा बेटा जब बेंगलुरु पढ़ने गया था, तब मैंने उससे खुद कह दिया था कि अगर कोई लड़की पसंद आए तो बता देना, हम शादी करा देंगे; लेकिन उसे कोई पसंद ही नहीं आई.” राज्यपाल का यह बयान सोशल मीडिया और शैक्षणिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital