Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कौन बनेगा राजस्थान का CM? वसुंधरा के घर 20 BJP विधायकों की प्राइवेट मीटिंग, दिल्ली पहुंचे बाबा बालकनाथ

दिल्ली में नाम तय होने के बाद जल्द ही जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. इस बैठक में बीजेपी के चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

vasundhara raje

वंसुधरा राजे सिंधिया (फाइल फोटो)

Rajasthan Politics: छराजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के एक दिन बाद मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच बैक टू बैक बैठकों का दौर जारी है. सूत्रों ने बताया कि वसुंधरा राजे के घर करीब 20 विधायकों की बैठक चल रही है, जबकि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सांसद बाबा बालकनाथ को दिल्ली बुलाया गया है. अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है. वसुंधरा समर्थक करीब 20 विधायक वसुंधरा राजे के घर पहुंचे हैं. वहीं बाबा बालकनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.

विधायक गोपीचंद मीणा ने की वसुंधरा राजे से मुलाकात

इस बीच BJP के नवनिर्वाचित जहाजपुर से आने वाले विधायक गोपीचंद मीणा ने वसुंधरा राजे से मुलाकात की और कहा कि लोग वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. ब्यावर से आने वाले विधायक सुरेश रावत भी वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे. उन्होंने कहा कि वसुंधरा ने पहले बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन सीएम आलाकमान जिसे बनाए हम पार्टी के साथ हैं. बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को भी दिल्ली बुलाया गया है.

यह भी पढ़ें: Mizoram Results 2023: मिजोरम में बदली सरकार, MNF की हुई विदाई,  ZPM पूर्ण बहुमत के साथ बनाने जा रही सरकार

सीएम पद की रेस में ये चेहरे

सीएम पद की रेस में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ओम माथुर हैं. इन सभी नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ा, हालांकि, उन्होंने कड़ी मेहनत की है. इसी तरह पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी इस प्रतिष्ठित पद की दावेदार हैं. मैदान में राजसमंद से सांसद दीया कुमारी और सांसद किरोड़ीलाल मीना भी हैं.

पीएम मोदी और अमित शाह के स्तर पर लिया जाएगा अंतिम फैसला

दिल्ली में नाम तय होने के बाद जल्द ही जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. इस बैठक में बीजेपी के चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. विधायक दल की बैठक में ही सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा. बीजेपी में इसी परंपरा के तहत सीएम के नाम का ऐलान किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital