Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सुधाकर सिंह और नीतीश के बीच क्यों नहींं पटी ? बीजेपी ने मौका देखकर मारा चौका

 

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का 3डी टीजर आज जारी होने वाला है। जब से श्री राम की नगरी अयोध्या में ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म का 2डी टीजर जारी किया गया है, तभी से मेकर्स को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के पोस्टर जारी होने के बाद से ही फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान के लुक को ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के रिलीज से पहले ही मेकर्स और स्टारकास्ट द्वारा की गई गलतियों की वजह से फिल्म के फ्लॉप होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। आखिर वो कौन-सी गलतियों हैं, जिसकी वजह से 500 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ठप पड़ सकती है? फिल्म के मेकर्स ने ऐसा क्या किया कि प्रभास फ्लॉप की हैट्रिक लगा सकते हैं? आइए जानते हैं…

 

VFX के नाम पर धोखा
दर्शक, आदिपुरुष के लिए काफी उत्साहित थे। ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद से, दर्शकों की उम्मीद और बढ़ गई। लेकिन, फिल्म के टीजर ने दर्शक निराश हो गए। इसकी मुख्य वजह फिल्म का वीएफएक्स है। फिल्म के VFX इतने ज्यादा खराब हैं कि इन्हें VFX की नहीं धोखा कहा जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह किसी कार्टून या एनिमेशन मूवी से भी खराब है।

 

मैंने उसका (आदिपुरुष फिल्म का) ट्रैलर देखा है और उसमें आपत्तिजनक दृश्य हैं। हमारी आस्था के केंद्र बिंदुओं का जिस रूप में दिखाया गया है वह अच्छा नहीं है। हनुमान जी के अंगवस्त्र को चमड़े में दिखाए गए हैं जो आस्था पर कुठाराघात है: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (1/2)

मैं फिल्म निर्माता ओम राउत को आपत्तिजनक दृश्य हटाने के लिए पत्र लिख रहा हूं। अगर वे दृश्य नहीं हटाते हैं हम क़ानूनी कार्रवाई करेंगे: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (2/2)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital