Bharat Express DD Free Dish

नहीं चलेगी ‘शार्क’ अमन गुप्ता की पहचान की चोरी! दिल्ली हाई कोर्ट जल्द सुनाएगा अपना बड़ा फैसला

Delhi High Court Case: बोट (boAt) के सह-संस्थापक अमन गुप्ता ने अपनी छवि और आवाज के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट ने इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद अपना अंतरिम फैसला अगस्त तक के लिए सुरक्षित रखा है.

Delhi high court
Edited by Shubhra Rai

Justice Tushar Rao Gedela Case: अमन गुप्ता ने एआई (AI) द्वारा निर्मित फर्जी कंटेंट और विज्ञापनों में अपनी पहचान के दुरुपयोग के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगी है. जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ इस मामले पर विचार कर रही है और अगस्त में अगली सुनवाई के दौरान अंतरिम आदेश जारी करेगी.

याचिका में कहा गया है कि व्यावसायिक लाभ के लिए किसी सेलिब्रिटी के नाम या आवाज का अनधिकृत इस्तेमाल उनके ‘व्यक्तित्व अधिकारों’ का उल्लंघन है. इससे पहले अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे कई दिग्गज भी अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित रखने के लिए अदालत से इसी तरह की राहत पा चुके हैं.

जल्द अंतरिम आदेश पारित करेगा

दिल्ली हाई कोर्ट शार्क टैंक इंडिया के जज और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक अमन गुप्ता की ओर से व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग पर जल्द अंतरिम आदेश पारित करेगा. जस्टिस तुषार राव गेडेला ने सभी पक्षों की जिरह के बाद कहा कि वह अगस्त में मामले में अंतरिम आदेश पारित करेगा. कोर्ट अगस्त में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अमन गुप्ता की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने इस मामले को जस्टिस तुषार राव गेडेला के पास ट्रांसफर कर दिया था. दायर याचिका में व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की गई है. दायर याचिका में मांग की गई है कि अनधिकृत रूप से अमन गुप्ता के फोटो और एआई निर्मित कंटेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे याचिकाकर्ता के व्यक्तित्व के अधिकारों का हनन हो रहा है.

व्यावसायिक लाभ उठाया जा सकता

याचिका में व्यक्तित्व अधिकारों में किसी व्यक्ति का नाम, छवि, आवाज, सहित अन्य पहचान शामिल है. जिनका अनधिकृत इस्तेमाल करके व्यावसायिक लाभ उठाया जा सकता है. अमन गुप्ता ने डिजिटल माध्यमों से अपने नाम और छवि के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह याचिका दायर की है.

दरअसल यह मामला न केवल उनके व्यक्तिगत अधिकारों से जुड़ा हैं, बल्कि डिजिटल युग में हर आदमी खासकर सार्वजनिक हस्तियों की पहचान और प्रतिष्ठा की सुरक्षा के व्यापक सवाल भी उठाता है.

कई अन्य अदालत का रुख कर चुके

बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन, गौतम गंभीर फिल्म अभिनेत्री काजोल, विवेक ओबेरॉय, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.

यह भी पढ़ें: वियतनामी राष्ट्रपति को पसंद आया महाराष्ट्र का स्वाद, घर पर ऐसे बनाएं ‘हापुस-बाजरा एनर्जी बार’, जानें आसान रेसिपी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read