Vietnam President India Visit: जब बात कूटनीति की हो, तो अक्सर हम फाइलों और समझौतों की बात करते हैं, लेकिन कभी-कभी टेबल पर परोसा गया खाना दिल जीतने का सबसे बड़ा जरिया बन जाता है. हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम भारत के दौरे पर थे. इस दौरान उन्हें भारत की सांस्कृतिक विरासत का स्वाद चखाया गया जिसमें महाराष्ट्र के रत्नागिरी का मशहूर हापुस आम और सेहत से भरपूर बाजरा बार ने महफिल लूट ली.
सोलापुर और अहमदनगर की खेतों से निकला बाजरा अब सिर्फ गांवों की रोटी तक सीमित नहीं है. राष्ट्रपति को ‘बाजरा बार’ परोसा गया, जो पारंपरिक अनाज को मॉडर्न ट्विस्ट देने की एक शानदार कोशिश है. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर बाजरा आज के हेल्थ कॉन्शियस दौर का सुपरफूड बन चुका है. तो ‘बाजरा बार’ आखिर होता क्या है चलिए जानते है इसे बनाने का सबसे सही और आसान तरीका.
घर पर बनाएं ‘बाजरा बार’
अगर आप भी राष्ट्रपति की तरह इस शाही और सेहतमंद स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो इसे घर पर बनाना बेहद आसान है. यह बच्चों के टिफिन या शाम की छोटी भूख के लिए बेस्ट है.
सामग्री:
1 कप बाजरे का आटा (हल्का भुना हुआ) या पफ्ड बाजरा
आधा कप हापुस आम का पल्प (गूदा)
आधा कप गुड़ या शहद (मिठास के लिए)
बारीक कटे हुए बादाम और अखरोट
एक चुटकी इलायची पाउडर
बनाने का तरीका:
एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और बाजरे के आटे को धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें. अगर आप पफ्ड बाजरा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे दरदरा पीस लें.
गुड़ को थोड़े से पानी के साथ पिघलाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए. अब इसमें ताजा आम का पल्प मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं.
अब इस मिश्रण में भुना हुआ बाजरा, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें. इसे तब तक चलाएं जब तक यह एक साथ सिमटने न लगे.
एक प्लेट पर थोड़ा घी लगाएं और इस मिश्रण को एक इंच की मोटाई में फैला दें.
इसे ठंडा होने दें और फिर चौकोर टुकड़ों (Bar Shape) में काट लें.
लीजिए आपकी प्रेसिडेंशियल स्टाइल बाजरा-मैंगो बार तैयार है! यह न सिर्फ आपको महाराष्ट्र की माटी से जोड़ेगी, बल्कि आपको दिन भर के लिए भरपूर एनर्जी भी देगी.
ये भी पढ़ें- “क्या आपके पौधे भी गर्मी में अचानक सूख रहे हैं? धूप नहीं, आपकी यह एक गलती है असली वजह!”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



