Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली दहलाने की थी साजिश, ISI और दाऊद नेटवर्क के चार गुर्गे 22 जून तक जेल भेजे गए

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड से कथित साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और आंग कामी लामा को 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

UAPA Case

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड के साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को 22 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. चारों को पांच दिन की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया.

मामले की सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल रिमांड की आवश्यकता नही है, लिहाजा न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए. जिसके बाद कोर्ट ने 22 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और आंग कामी लामा को न्यायिक हिरासत में भेज है.

पिछली सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया था कि इस मामले में आरोपियों पर यूएपीए लगाया गया है. पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया था कि आरोपियों के हैंडलर पाकिस्तान में बैठे हुए है. कोर्ट ने इसी मामले में गिरफ्तार नीतीश पासवान और विजय उर्फ शूटर को कोर्ट ने 12 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, दाऊद इब्राहिम और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पाकिस्तान में बने हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद किया गया है. जिन लोगों की अब तक गिरफ्तारी की गई है, उनमें उत्तर प्रदेश का विजय उर्फ शूटर, झारखंड का नीतीश पासवान, महाराष्ट्र के तौकीर रिजवान अहमद शेख और साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान, पंजाब के हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और नेपाल का नागरिक आंग कामी लामा शामिल है.

पिछली सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि उन्हें दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट को यह भी बताया था कि उनके पास से जिंदा ग्रेनेड, पिस्तौल, गोला बारूद और एक चोरी की कार बरामद की गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कौन कौन से लोग शामिल है.

ये भी पढ़ें- सरकारी कामकाज में बाधा डालने के कथित आरोपी आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार बहल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read