Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पश्चिम बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: उगाही रैकेट मामले में 9 ठिकानों पर छापेमारी, दबोचे गए पूर्व DC के करीबी भी रडार पर

Shantanu Sinha Biswas ED Case: उगाही रैकेट और जमीन सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर ED ने कोलकाता और मुर्शिदाबाद में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. इस कार्रवाई की जद में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर, सब इंस्पेक्टर, कारोबारी और TMC नेता की हवेली शामिल है.

ED Images
Edited by Shubhra Rai

Shantanu Sinha Biswas ED Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की यह कार्रवाई कथित उगाही रैकेट के मामले में की गई है. जिन जगहों पर ईडी यह छापेमारी कर रही है, उनमें मोहम्मद अली उर्फ मैक्स राजू, सौरव अधिकारी (शांतनु सिन्हा बिस्वास का भतीजा) और शांतनु सिन्हा बिस्वास के मुर्शिदाबाद स्थित ठिकाने शामिल है.

लगातार पूछताछ जारी

मामले में अपराधी बिश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू और कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास के यहां ईडी की यह कार्रवाई की गई है. सिन्हा बिस्वास और सोना पप्पू को इसी महीने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल दोनों ईडी की हिरासत में है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

इंस्पेक्टर के घर पर भी तलाशी

जांच के दौरान मिले इनपुट और पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई. ईडी ने कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक कारोबारी के घर और एक होटल में छापेमारी की है. इसके अलावा कोलकाता पुलिस के एक अन्य सब इंस्पेक्टर के घर पर भी तलाशी ली गई. वही, ईडी की एक टीम मुर्शिदाबाद के कांडी स्थित शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर भी पहुची.

छापेमारी और सर्च ऑपरेशन

ईडी के मुताबिक होटल मालिक को पूछताछ के लिए जल्द से जल्द होटल में आने को कहा गया है. ईडी अधिकारियों की तीसरी टीम साउथ कोलकाता के कस्बा में एक पुलिस अधिकारी के घर पहुची और वहां भी छापेमारी और सर्च ऑपरेशन का अंजाम दिया. जांच में पता चला है कि वह पुलिस अधिकारी सिन्हा बिस्वास का करीबी है.

नेटवर्क से जुड़े सबूत जुटाने में लगी

सूत्रों के मुताबिक कारोबारी, होटल मालिक और पुलिस अधिकारी के नाम सिन्हा बिस्वास और सोना पप्पू से पूछताछ के दौरान सामने आए थे. जांच एजेंसी अब इन लोगों और जमीन सिंडिकेट के बीच संभावित आर्थिक लेनदेन तथा मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है. जबकि ईडी की चौथी टीम मुर्शिदाबाद जिले के कांडी में सिन्हा बिस्वास के घर पहुची और वहां भी छापेमारी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

कांडी म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 8 में यह घर सिन्हा बिस्वास का पुस्तैनी घर माना जा रहा है. उनकी बहन गौरी बिस्वास जो तृणमूल कांग्रेस की कंडी म्युनिसिपैलिटी की वाइस चेयरमैन है, इसी हवेली में रहती है.

यह भी पढ़ें:  CSK का खेल खत्म: गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 में मारी धाकड़ एंट्री, IPL 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट पर फंसा पेंच

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital