Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार रेलवे क्लेम घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 5 स्थानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार में हुए रेलवे क्लेम घोटाले की जांच के तहत पटना, नालंदा और बेंगलुरु में छापेमारी की है. यह घोटाला फर्जी मुआवजे के दावों से जुड़ा हुआ है, जिसमें 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है.

Railway

रेलवे

Railway Claim Scam: बिहार में हुए रेलवे क्लेम घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. जिसकी वजह सेबिहार में खलबली मची हुई है. ईडी पटना सहित देश के तीन शहरों के पांच लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. पटना, नालंदा और बेंगलुरु में छापेमारी कर रही है. पटना में 3, नालंदा में 1 और बेंगलुरु में 1 स्थान पर छापेमारी चल रही हैं.

यह घोटाला रेलवे में हादसे के बाद घायलों और मृतकों के नाम पर फर्जी तरीके से मुआवजा हासिल करने से जुड़ा हुआ है. ईडी ने यह शिकायत रेलवे की आपत्ति के बाद दर्ज किया था. शिकायत में कहा गया था कि बड़े पैमाने पर हादसों में फर्जी मौतों के नाम पर मुआवजे का दावा किया गया था.

रेलवे क्लेम घोटाले के कनेक्शन की जांच तेज

ईडी इस मामले में कई जुडिशियल अधिकारियों, वकीलों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं. खासकर रेलवे न्यायिक अधिकारी रहे आर. के मित्तल और वकील बी.एन सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. आर. के मित्तल को कुछ साल पहले भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया था.

50 करोड़ रुपये के मिले सबूत

यह मामला सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस उदय यू ललित की पीठ के निर्देश के बाद सीबीआई द्वारा मामला दर्ज किया गया था. जिसके आधार पर मामले में ईडी कार्रवाई कर रही है. इस मामले में करीब 100 करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगा था, इसके तहत करीब 2564 रेलवे क्लेम को खंगाला गया था, लेकिन अब तक हुई जांच के दौरान कुल 50 करोड़ का रेलवे घोटाला से संबंधित सबूत/दस्तावेज मिले है. फिलहाल आगे जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’, कोहरे के चलते ट्रेन और उड़ान सेवाएं बाधित

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital