Bharat Express DD Free Dish

Jeffrey Epstein Controversy: हरदीप सिंह पुरी की बेटी पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, मानहानि मामले में 10 करोड़ का दावा

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने जेफरी एपस्टीन विवाद में नाम लगाए जाने पर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने ऑनलाइन सामग्री हटाने और 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है.

Jeffrey Epstein Controversy: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी की बेटी हिमायनी पूरी ने अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवाद पर उनका नाम घसीटने पर आपत्ति जताई है. जिनकी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 17 मार्च को सुनवाई करेगा. हिमायनी पूरी ने इसको लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. पूरी ने मानहानि का मुकदमा दायर कर उन सभी ऑनलाइन समाचार रिपोर्टों, पोस्टों, वीडियो और अन्य सामग्री को हटाने की मांग की है.

साथ ही हिमायनी ने सोशल मीडिया संस्थाओं और अज्ञात व्यक्तियों (जॉन डो) पर 10 करोड़ रुपए मानहानि का दावा किया है.

पूरी की बेटी का दावा है कि ये आरोप और हमले इसलिए किए जा रहे हैं, क्योंकि वह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी की बेटी है. जो पहले इंडियन फॉरेन सर्विस में काम कर चुके हैं और अभी केंद्रीय कैबिनेट में एक सीनियर पद पर हैं. हिमायनी ने दायर याचिका में यह भी दावा किया है कि 22 फरवरी 2026 से शुरू होकर कई सोशल मीडिया संस्थाओं ने आरोप लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा करार दिया है. कहा जा रहा है कि उनका जेफरी एपस्टीन से सीधा या अप्रत्यक्ष व्यापारिक, आर्थिक, निजी या कोई और संबंध था. साथ ही उनके अपराधों से जुड़े थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जहां हिमायनी काम करती थीं, रियल पार्टनर्स एलएलसी को एपस्टीन या उनके साथियों से फंडिंग, आर्थिक फायदा या गलत तरीके से पैसे मिले थे.

कांग्रेस ने हरदीप सिंह पुरी से मांगा इस्तीफा

रॉबर्ट मिलार्ड नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर उन्होंने एक बड़े बैंक लेहमन ब्रदर्स को गिराने में भूमिका निभाई थी. इसको लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है और हरदीप पूरी की इस्तीफे की मांग कर रही है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी का मानना है कि पूरी को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है. सूत्रों का कहना है कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में ये साफ है कि लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है कि सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों की गहराई से जांच शुरू की थी.

ये भी पढ़ें: पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार तुफैल अहमद भट्ट और जमीर अहमद अहंगर को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read