Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

National Herald Case: सोनिया-राहुल पर समन जारी होगा या नहीं, कोर्ट 19 अगस्त के बाद करेगा फैसला

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 18 और 19 अगस्त को फाइलों का निरीक्षण करेगी. इसके बाद यह तय किया जाएगा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों को समन भेजा जाए या नहीं.

Court

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट फाइलों की निरीक्षण के लिए 18 अगस्त और 19 अगस्त की तारीख तय की है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था. 19 अगस्त के बाद कोर्ट को तय करेगा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य आरोपियों को समन जारी किया जाए या नही.

मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि कि यंग इंडियन संस्था मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त है. ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने कहा था कि जो भी यंग इंडियन को डोनेशन देता था, उसे चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जाता था.

ईडी की ओर से यह भी कहा गया था चैरिटी के नाम पर कुछ नही हुआ, चैरिटेबल कार्य कभी शुरू ही नही हुआ. एएसजी एसवी राजू ने कहा था कि सिर्फ नाम के लिए यह संस्था चलाई गई.

ईडी ने कहा था बिना कोई निवेश किए करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया. ईडी ने यह भी कहा था कि बिना एक रुपया लगाए 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि एजेएल के अधिग्रहण के लिए 50 लाख रुपए डोटेक्स नामक कंपनी से मिले थे.

ये भी पढ़ें: विशेष मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पद पर सेवा में और सेवानिवृत्त दोनों अधिकारी आवेदन के पात्र: दिल्ली हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital