लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य के खिलाफ एनआईए ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है. एनआईए ने यह चार्जशीट लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को देश से भागने और आतंकवादी गतिविधियों को जारी रखने के लिए पासपोर्ट हासिल करने में फर्जी दस्तावेजों का इंतजाम कर मदद करने का आरोप है.
18 आरोपी गिरफ्तार
यह मामला 2022 में दर्ज किया गया था. इस मामले में अभी तक 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया जा चुका है. इनमें से 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार अभी भी फरार है.
हालही में एनआईए ने राहुल सरकार नामक व्यक्ति को इस मामले में आरोपी बनाया है.
लॉरेंस पर मदद करने का आरोप
इस पर लॉरेंस विश्नोई के साथियों का मदद करने का आरोप है. उनके लिए फर्जी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक तैयार करता था. इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गिरोह के सदस्य फर्जी पहचान के आधार पर पासपोर्ट हासिल करते थे.
इनके सहारे कुछ आरोपी, जिनमें सह- आरोपी सचिन विश्नोई भी शामिल है, विदेश भागने में सफल रहा. यह मामला में आतंकवाद फैलाने के लिए कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गिरोह द्वारा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ मिलकर रची गई आतंकी साजिश से संबंधित है.
-भारत एकस्प्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

