Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

एआई समिट शर्टलेस प्रदर्शन केस में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सिद्धार्थ अवधूत को पटियाला हाउस कोर्ट से रिहाई मिली. जमानत पूरी, अब बाहर.

जंतर-मंतर पर यूजीसी के नए इक्विटी दिशानिर्देशों के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन बिना अनुमति आयोजित किया गया था और सरकारी आदेश की अवज्ञा की गई..

पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च तय की है और सह-आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी उसी दिन सुनवाई होगी...

दिल्ली हाई कोर्ट ने CWC और JJB में रिक्त पदों को न भरने पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने कहा कि नियुक्तियों में देरी संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि सरकार की इच्छाशक्ति की कमी को दर्शाती है.

केरल के पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकुटथिल की अग्रिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. रेप, जबरन गर्भपात और अंतरंग वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी नेता के खिलाफ पीड़िता ने याचिका दायर कर जमानत रद्द करने की मांग की है.

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बिश्नोई और दो अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है. अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए बयानों के अलावा कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर पाया.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया है. 2019 में मिली उम्रकैद की सजा को कोर्ट ने रद्द किया, हालांकि बलात्कार मामले में सजा के चलते वे जेल में ही रहेंगे.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मां-बेटी जैसे पवित्र रिश्ते की मर्यादा रखते हुए हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला रद्द कर दिया है. शेक्सपियर की 'मर्सी' कविता का हवाला देते हुए जस्टिस प्रतीक जालान ने कहा कि जहां न्याय और दया का मिलन जरूरी हो, वहां मानवीय संबंधों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़ों के अधिकारों पर एक बड़ा और स्पष्ट फैसला सुनाया है. जस्टिस सौरभ बनर्जी की पीठ ने साफ किया कि दो बालिग (adults) अपनी मर्जी से साथ रहने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं.

Delhi Red Fort Blast: पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में तुफैल अहमद भट्ट और जमीर अहमद अहंगर की 5 दिन एनआईए रिमांड बढ़ाई. AGH से जुड़े, हथियार जुटाने का आरोप.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital