Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने 32 वर्षीय हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जो 2018 के कॉमन कॉज फैसले के बाद पहला मामला है. कोर्ट ने राज्यों से मेडिकल बोर्ड के गठन पर चार हफ्ते में रिपोर्ट भी मांगी है..

सुप्रीम कोर्ट ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को पहलगाम हमले से जुड़ी विवादित पोस्ट के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की जांच के लिए अलग कमेटी बनाने से मना कर दिया है, लेकिन सरकार को मुआवजा नीति बनाने का सुझाव दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ FIR और SIT जांच के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने हाई कोर्ट के निर्देशों को 'कठोर' बताया.

पश्चिम बंगाल के SIR मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ी नाराजगी जताई. CJI सूर्यकांत ने कहा कि प्रक्रिया में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या घुसपैठिए को शामिल नहीं किया जाएगा...

दिल्ली के उत्तमनगर में होली के दिन पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में युवक तरुण की हत्या के बाद बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की मां की याचिका पर फिलहाल इस कार्रवाई पर रोक लगा दी है...

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और जय अनंत देहाद्रई के बीच पालतू कुत्ते 'हेनरी' की कस्टडी का विवाद हाई कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को नोटिस जारी किया.

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार पर सुनवाई करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' (UCC) ही एकमात्र रास्ता है.

दिल्ली शराब नीति केस में हाई कोर्ट ने केजरीवाल सहित 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया है. ED ने ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियों को चुनौती दी है.

5 साल की बच्ची के रेप और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पाए दोषी अतुल निहाले को बड़ी राहत दी है. शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital