Bharat Express DD Free Dish

लीगल

कोर्ट ने प्रभावित महिलाओं और विवाहेत्तर संबंधों से पैदा हुए बच्चों पर तलाक -ए-हसन के प्रभाव की जांच करने के लिए राय मांगी है. कोर्ट नवंबर को तीसरे हफ्ते में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई कबूतरखाना विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने पर लगी पाबंदी को बरकरार रखते हुए उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया.

गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा में मंदिर की हथिनी महादेवी के स्थानांतरण के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने वंतारा पर सुप्रीम कोर्ट आदेशों के उल्लंघन और जंगली जानवरों को अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की ओर से की गई टिप्पणी हटाने की मांग को खारिज कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन टिप्पणियों का लंबित ट्रायल पर कोई असर नहीं होगा.

Supreme Court: दिल्ली, नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों के हमलों और रैबीज की घटनाओं पर कोर्ट ने कहा, नवजात और छोटे बच्चों को रैबीज का शिकार होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता. लोग बिना डरे घर से निकल सकें.

मुंबई में गैर-माराठियों की पिटाई के आरोप पर राज ठाकरे के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी.

सुप्रीम कोर्ट ने सेना की जज एडवोकेट जनरल (JAG) शाखा में पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग सीट आरक्षण नीति को असंवैधानिक करार दिया. कोर्ट ने लैंगिक तटस्थता के सिद्धांत पर जोर देते हुए सबसे योग्य उम्मीदवारों के चयन का आदेश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को फांसी देने की मांग वाली एनआईए की याचिका पर चार सप्ताह का समय दिया. 10 नवंबर को अगली सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने मेधा पाटकर की दोषसिद्धि को बरकरार रखा लेकिन 1 लाख रुपये का जुर्माना हटा दिया. 23 साल पुराने मानहानि केस में हाईकोर्ट ने पहले ही सजा पर रोक लगाई थी.

ED Chargesheet On Robert Vadra: एक तरफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग और सरकार को घेर रहे हैं. दूसरी ओर उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED ने चार्जशीट दायर कर दी है. जानिए एजेंसी की रिपोर्ट में क्या है?