Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. उन्होंने जाजमऊ आगजनी मामले में दोषसिद्धि को चुनौती दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत को अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया है और यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई चार अभियुक्तों की फांसी की सजा को रद्द करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30 सितंबर को सुनवाई होगी.

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है और 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इसकी वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुझाव दिया है कि वे जुर्माने की रकम को बिजली के बकाया बिल में जोड़ने पर विचार करें.

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर रहे हैं तो उसे बिजली बिल में जोड़ दिया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की नई तीन-भाषा नीति में कक्षा 6 के छात्रों को भी कक्षा 7 से 9 तक दी जा रही राहत देने का निर्देश दिया है. कोर्ट के अनुसार, यह व्यवस्था 2027-28 शैक्षणिक सत्र से लागू होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी के नाम और चुनाव चिन्ह से जुड़े विवाद में चार सप्ताह के भीतर दोनों पक्षों की दलीलें पूरी करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी किए जाने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सीबीआई और बरी किए गए आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital