Bharat Express DD Free Dish

लीगल

शिवसेना पार्टी सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया है। उद्धव ठाकरे गुट की याचिका 14 जुलाई को सुनी जाएगी. याचिका में चुनाव आयोग के निर्णय को चुनौती दी गई है.

13 दिसंबर 2023 को संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मामले में जेल में बंद नीलम आज़ाद और महेश कुमावत को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने शर्तों के साथ ज़मानत दी और UAPA लगाने पर सवाल भी उठाए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष पाठ्यक्रम की मांग पर दायर जनहित याचिका का निपटारा करते हुए इसे नीतिगत मामला बताया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से संपर्क करने की सलाह दी.

CLAT-PG काउंसलिंग फीस ढांचे को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 17 जुलाई को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने कहा कि अतिरिक्त ₹20,000 फीस के चलते वह दूसरे राउंड में शामिल नहीं हो सका. कोर्ट ने CLAT कंसोर्टियम से जवाब मांगा है.

जस्टिस संदीप भट्ट की कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान सीनियर वकील बीयर के मग से ड्रिंक करता नजर आया. इसके अलावा वकील फोन पर किसी से बात करता भी दिखा. जिसका वीडियो वायरल हो गया.

दिल्ली हाई कोर्ट 9 जुलाई को शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. साकेत कोर्ट ने शरजील को 2020 दंगों का सरगना बताया, हिंसा भड़काने के आरोप में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

सुप्रीम कोर्ट 4 जुलाई को आयुषी पटेल की नीट 2024 याचिका पर आदेश देगा. आयुषी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एनटीए पर ओएमआर शीट फटने का आरोप लगाया था, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज किया था.

जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि भारत का संविधान तभी जीवित रहेगा, जब न्यायपालिका में स्वतंत्र, साहसी और निडर न्यायाधीश होंगे. उन्होंने कानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता को लोकतंत्र की नींव बताया.

Priyadarshini Mattoo Murder Case: प्रियदर्शिनी मट्टू रेप और मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे संतोष कुमार सिंह की समयपूर्व रिहाई की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है.

सीजेआई बीआर गवई के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट में पहली बार एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षण नीति लागू की गई है. 28 साल बाद 200 पॉइंट रोस्टर प्रणाली के तहत विभिन्न पदों पर आरक्षण दिया जाएगा.