सिर्फ आरोपितों को ही समन जारी कर सकता है विशेष न्यायालय: हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पाक्सो एक्ट की धारा 33 के तहत विशेष जज केवल चार्जशीट या कंप्लेंट पर ही संज्ञान लेकर सम्मन जारी कर सकते हैं. कोर्ट ने चार्जशीट से बाहर याचियों के खिलाफ जारी सम्मन आदेश को अवैध करार देते हुए रद्द किया और विशेष अदालत को नियमानुसार दोबारा संज्ञान लेने का निर्देश दिया.
बैंक खाते से 74.61 लाख रुपए की हुई धोखाधड़ी के मामले दिल्ली हाईकोर्ट ने RBI सहित अन्य पक्ष को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति के खाते से 74.61 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरबीआई, बैंकिंग लोकपाल और एचडीएफसी बैंक को नोटिस जारी किया है. अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी.
वैवाहिक विवादों में मध्यस्थता केवल अलग हुए जोड़ों को फिर से जोड़ने के लिए नही की जाती: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वैवाहिक विवादों में मध्यस्थता का उद्देश्य केवल अलग हुए दंपतियों को फिर से जोड़ना नहीं है, बल्कि सौहार्दपूर्ण तरीके से अलगाव भी एक वैध समाधान हो सकता है.
NEET PG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने 27 लाख फीस देने वाले छात्र को दी राहत, मेडिकल कॉलेज को दिया दाखिला देने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2024 के एक अभ्यार्थी को बड़ी राहत देते हुए मेडिकल कॉलेज को दाखिला देने का आदेश दिया है. छात्र ने 27 लाख की फीस दी थी लेकिन रिपोर्टिंग में देरी के कारण प्रवेश से वंचित कर दिया गया था.
‘देश में संसद नहीं, संविधान सर्वोपरि’, CJI जस्टिस बीआर गवई बोले- लोकतंत्र के तीनों हिस्से संविधान के अधीन; संसद इसका मूल ढांचा नहीं बदल सकती
सीजेआई बीआर गवई बोले- "संविधान सर्वोच्च है, संसद इसके अधीन है. लोकतंत्र के तीनों अंग संविधान के तहत कार्य करते हैं." उन्होंने बुलडोजर जस्टिस के खिलाफ फैसले में आश्रय के अधिकार को सर्वोपरि बताया.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला प्रॉपर्टी खरीददारों के लिए चेतावनी, सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं मिलेगा मालिकाना हक
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ रजिस्टर्ड सेल डीड से किसी संपत्ति पर मालिकाना हक साबित नहीं होता. जमीन या फ्लैट खरीदने से पहले जरूरी दस्तावेजों और स्वामित्व जांच पर जोर दिया गया है.
मंगोलपुरी जामा मस्जिद विध्वंस पर एमसीडी को Delhi High Court का नोटिस
Jama Masjid Demolition news: दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगोलपुरी जामा मस्जिद विध्वंस मामले में एमसीडी को नोटिस जारी किया, जवाब मांगा; अगली सुनवाई तक कोई कार्रवाई नहीं होगी. कोर्ट ने हिदायत दी.
अपहरण मामले में सीआरपीएफ जवान की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक
CRPF Jawan Arrest Stay: दिल्ली हाईकोर्ट ने अपहरण के मामले में आरोपी सीआरपीएफ जवान की गिरफ्तारी पर रोक लगाई, जांच में सहयोग के आश्वासन के बाद गिरफ्तारी न करने का आदेश दिया.
Chandigarh UT Quota को अखिल भारतीय कोटा में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका
Medical Education Policy: नीट-पीजी में चंडीगढ़ यूटी कोटा को ऑल इंडिया कोटा में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका, कोर्ट ने सुनवाई सीजेआई बी आर गवई को सौंपने का आदेश दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को भेजे समन पर जताई चिंता, कहा– वकीलों से पूछताछ न्याय व्यवस्था को करेगा नुकसान
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस या जांच एजेंसियों द्वारा वकीलों को भेजे जा रहे समन पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. कोर्ट ने कहा कि वकीलों से उनके कानूनी कार्यों पर पूछताछ न्याय प्रणाली को कमजोर करेगी. मामला गुजरात के एक वकील को समन भेजे जाने से जुड़ा है.





