दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 साल से जेल में बंद सजायाफ्ता को दी पैरोल, कहा- कैदी के साथ गुलाम जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता
दिल्ली हाई कोर्ट ने बलात्कार और हत्या के दोषी एक सजायाफ्ता कैदी को पैरोल देते हुए कहा कि वह 20 साल से अधिक समय से जेल में है और उसके साथ गुलाम जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने जेल अधिकारियों से अधिक संवेदनशीलता दिखाने की उम्मीद जताई.
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगे में 57 आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप तय किए
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगे में 57 लोगों पर आरोप तय किए, जिसमें तोड़फोड़, आगजनी और चोट पहुंचाने के मामले शामिल हैं. आरोपियों को साजिश रचने के आरोप से मुक्त किया गया.
सुप्रीम कोर्ट की फटकार, मंत्री पद नहीं छोड़ा तो सेंथिल बालाजी की जमानत हो सकती है रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी को चेतावनी दी कि अगर वह मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते तो उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी. कोर्ट ने सोमवार तक जवाब मांगा है कि वे स्वतंत्रता चुनेंगे या मंत्री पद.
नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को साकेत कोर्ट से झटका
मेधा पाटकर को साकेत कोर्ट से झटका, गैर-जमानती वारंट जारी. मानहानि मामले में प्रोबेशन बॉन्ड न भरने पर कोर्ट ने लिया एक्शन, एक लाख का मुआवजा देने का भी आदेश.
सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी नेताओं मुकुल रॉय, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य को राहत, गिरफ्तारी पर 23 जुलाई तक रोक
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेताओं मुकुल रॉय, कैलाश विजयवर्गीय, अर्जुन सिंह सहित अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी पर 23 जुलाई तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस से आपराधिक मामलों की रिपोर्ट मांगी, साथ ही जांच सीबीआई को सौंपने की मांग पर विचार किया.
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में दोषियों को मिली जमानत को बरकरार रखा है. सभी चारों दोषियों की सजा निलंबित है, हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से कोर्ट ने इनकार किया.
दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया. राणा ने अपने परिवार से फोन पर बात करने की अनुमति मांगी है, लेकिन एनआईए ने इसका विरोध किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि केस में शिवराज सिंह चौहान और विवेक तन्खा को दी सलाह, कहा-सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं विवाद
मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा से कहा कि वे आपसी बातचीत से विवाद का समाधान करें. कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने पर यह टिप्पणी की.
सुप्रीम कोर्ट ने BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज की, कहा – बार-बार चुनौती से परीक्षाएं पूरी नहीं हो पा रहीं
BPSC 70th Main Exam: सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि बार-बार परीक्षाओं को चुनौती देने से भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.
मकोका मामला: गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की बढ़ी न्यायिक हिरासत
मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. कोर्ट इस मामले में 5 मई को सुनवाई करेगा.





