जगतार सिंह हवारा की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई टली, कोर्ट ने अगली तारीख तय नहीं की
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. हवारा ने तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में स्थानांतरण की मांग की थी.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर दायर लेटर पिटीशन की सुनवाई अगले हफ्ते
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे सहित अन्य का बयान सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की टिप्पणी देखने को मिल रही है.
भारत-पाक मैच के दौरान भारत विरोधी नारेबाजी पर बुलडोजर कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर दो हफ्ते बाद सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने चैंपियन ट्रॉफी 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कथित भारत विरोधी नारे लगाने पर घर और दुकान गिराने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर दो सप्ताह बाद सुनवाई का आदेश दिया है.
बिना अनुमति वायरल राफ्टिंग वीडियो पर हाईकोर्ट सख्त, गूगल-फेसबुक-एक्स को हटाने के आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल, फेसबुक और एक्स को एक महिला का राफ्टिंग वीडियो हटाने का निर्देश दिया है, जिसे बिना सहमति अपलोड किया गया था और जिससे उसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
पीएफआई नेता ओएमए सलाम की याचिका पर एनआईए को नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएफआई नेता ओएमए सलाम की हिरासत पैरोल याचिका पर एनआईए से जवाब मांगा है. सलाम ने बेटी की कब्र पर प्रार्थना के लिए 15 दिनों की पैरोल मांगी है.
मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने की परिवार से बातचीत की इजाजत की मांग, कोर्ट ने NIA से मांगा जवाब
26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा ने परिवार से बात करने की अनुमति मांगी है. पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर, कोर्ट ने NIA को नोटिस जारी कर 23 अप्रैल तक जवाब मांगा.
चुनाव आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन समेत 10 नेताओं को कोर्ट का समन
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन के मामले में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन समेत 10 नेताओं को समन जारी किया है. सभी को 30 अप्रैल को अदालत में पेश होने का आदेश मिला है.
दिल्ली: कोर्ट में महिला जज को दी गई जान से मारने की धमकी, महिला आयोग से कार्रवाई की मांग
द्वारका कोर्ट में महिला जज को दोषी और वकील ने गालियां दीं, और जान से मारने की धमकी दी. जज ने राष्ट्रीय महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर बढ़ा विवाद, CJI संजीव खन्ना को लेकर दिए बयान पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सीजेआई संजीव खन्ना पर दिए बयान के बाद विवाद गहराता जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, अटॉर्नी जनरल को पत्र लिखकर अवमानना कार्यवाही की मांग.
सुप्रीम कोर्ट ने JEE-Advanced 2025 में तीसरा मौका मांगने वाली याचिका खारिज की, कहा- नीति मामला है
सुप्रीम कोर्ट ने JEE-Advanced 2025 में शामिल होने की अनुमति मांगने वाली 18 छात्रों की याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि यह नीतिगत मामला है और शिक्षा के मामलों में कोर्ट का हस्तक्षेप सीमित होना चाहिए.





