Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

वक्फ संशोधित कानून पर सुप्रीम कोर्ट में बहस, सिब्बल बोले- यह धर्म की स्वतंत्रता का उल्लंघन, सीजेआई ने कहा- सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होते हैं संवैधानिक अधिकार.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मेधा पाटकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 19 अप्रैल को निचली अदालत में होने वाली कार्यवाही को टाल दिया है और 20 मई के बाद की तारीख तय करने का निर्देश दिया है.

आरएसएस कार्यकर्ता श्रीनिवासन की हत्या मामले में पीएफआई के 17 सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट की जमानत को चुनौती देने वाली एनआईए की याचिका खारिज कर दी. जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ों की कटाई को लेकर सरकार से तीखे सवाल किए हैं. अदालत ने पूछा कि वनों की कटाई को शुरू करने की इतनी आपातकालीन आवश्यकता क्यों थी?

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर 14 मई को सुनवाई होगी. याचिका में नए कानून को संविधान के अनुच्छेद 14 और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णय के खिलाफ बताया गया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद में पत्नी के वकील से दुर्व्यवहार करने वाले पति को फटकार लगाई. कोर्ट ने वकीलों की सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि वे विवाद सुलझाने की दिशा में काम करें, न कि तनाव को बढ़ावा दें.

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधित कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई जारी है. सीजेआई ने दो अहम सवाल उठाए, जिसमें याचिकाओं पर सुनवाई की जगह और बहस के बिंदु पर सवाल किए गए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीनी वीजा और एयरसेल-मैक्सिस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में आरोप तय करने की कार्यवाही फिलहाल टालने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम विवाद पर पुनर्विचार का निर्देश दिया. समिति पर पारदर्शिता की कमी के आरोपों के चलते पुनर्गठन की सिफारिश की गई.

दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपी नदीम खान ने सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े मामले में दिल्ली से बाहर जाने पर लगी रोक हटाने की याचिका दायर की है. कोर्ट इस पर 21 अप्रैल को सुनवाई करेगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital