नाबालिग बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह की रिहाई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार से 6 हफ्ते में फैसला लेने को कहा
आस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह ने 25 साल की सजा पूरी करने के बाद रिहाई की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 6 हफ्तों में उसकी सजा माफी पर निर्णय लेने का निर्देश दिया.
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामला: पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की ओर से दायर जमानत याचिका पर SC ने CBI को 2 सप्ताह का दिया समय
कोलकाता हाई कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को जमानत देने से इनकार कर दिया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मामले में जमानत दे दिया था.
SC ने दिल्ली के मयूर बिहार स्थित इन मंदिरों को तोड़ने के लिए DDA द्वारा दिए गए नोटिस के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मयूर बिहार स्थित तीन मंदिरों को तोड़ने के लिए डीडीए द्वारा दिए गए नोटिस के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप अनुच्छेद 32 के तहत याचिका क्यों नही दाखिल की है.
पटियाला हाउस कोर्ट ने इंजीनियर रशीद की जमानत याचिका पर फैसला 21 मार्च तक टाला
पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला सांसद इंजीनियर रशीद की टेरर फंडिंग मामले में जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है. कोर्ट अब 21 मार्च को निर्णय सुनाएगा। रशीद को 2019 में एनआईए ने गिरफ्तार किया था और वे इस मामले में जेल में बंद हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, BCI दो दिन में कोरियाई नागरिक को वकालत के लिए करे पंजीकृत
दिल्ली हाईकोर्ट ने बीसीआई को आदेश दिया कि वह भारत से एलएलबी करने वाले कोरियाई नागरिक डेयंग जंग को दो दिनों के भीतर वकालत के लिए पंजीकृत करे, क्योंकि उनके पंजीकरण पर कोई रोक नहीं है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने BFI के चुनावी आदेश पर लगाई रोक, केंद्र और महासंघ से चार हफ्ते में जवाब मांगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने बीएफआई के 7 मार्च के परिपत्र पर रोक लगाई, जिससे केवल निर्वाचित सदस्यों को राज्य प्रतिनिधित्व देने की शर्त लागू नहीं होगी. कोर्ट ने केंद्र और बीएफआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और चुनाव प्रक्रिया को याचिका के परिणाम के अधीन रखा.
दिल्ली हाईकोर्ट ने जजों के आवास निर्माण में देरी पर सरकार को फटकार, तीन हफ्ते में समाधान का निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने जजों के आधिकारिक आवास की लंबित परियोजनाओं में देरी को लेकर दिल्ली सरकार की आलोचना की और धन जारी करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया. कोर्ट ने कहा कि जजों को आवास मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए.
IGI Airport पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, तत्काल उपाय लागू करने के अनुरोध वाली याचिका पर HC ने मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास 10 किमी क्षेत्र में बूचड़खाने बंद करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र और संबंधित एजेंसियों से जवाब मांगा, अगली सुनवाई 14 मई को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने राशन कार्ड के दुरुपयोग पर चिंता जताई, BPL परिवारों तक लाभ पहुंचने पर सवाल उठाए
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित मामले में राशन कार्ड के दुरुपयोग पर चिंता जताई, पूछा क्या वास्तविक बीपीएल परिवारों को लाभ मिल रहा है या यह दिखावे के लिए किया जा रहा है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुप्रीम कोर्ट से मानहानि मामले में मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने शिवराज सिंह चौहान को मानहानि मामले में राहत दी, अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी. चौहान के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी.







