केरल के त्रिशुर पूरम उत्सव को लेकर केरल HC द्वारा जारी दिशा निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
केरल हाई कोर्ट द्वारा जारी नए दिशा निर्देश के अनुसार त्रिशुर पूरम का आयोजन नहीं किया जा सकता है. केरल में भीषण गर्मी को देखते हुए हाई कोर्ट ने ऐसी परिस्थितियों में दूरी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने बकाया भुगतान मामले में SpiceJet के CEO और COO को पेश होने का दिया आदेश
जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा कि स्पाइसजेट के दो प्रतिनिधि को 16 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है. स्पाइसजेट पर टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनर्बड फ्रांस 02 एसएएस का 6.03 मिलियन डॉलर का बकाया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने आप विधायक नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका मामले की कार्यवाही स्थानांतरित करने पर मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने आप विधायक नरेश बाल्यान मामले से जुड़े तीन अन्य आरोपियों के मकोका के मामले की कार्यवाही को भी द्वारका जिला न्यायालय से राउज एवेन्यू स्थित विशेष एमपी/एमएलए अदालत में स्थानांतरित करने के मुद्दे पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
HC ने विपक्ष की CAG रिपोर्ट याचिका का निपटारा किया, दिल्ली सरकार ने रिपोर्ट विधानसभा में रखने का दिया आश्वासन
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और अन्य बीजेपी विधायकों की ओर से दायर याचिका का दिल्ली सरकार के आश्वासन के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने निपटारा कर दिया है.
सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा और पोर्नोग्राफी पर बैन वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप जिस तरह की सजा की मांग कर रही है. वह बर्बर हो सकती है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह विचार करेंगे और देखेंगे कि कानून में कहा खामी है.
SC ने ठोस कचरा निपटान पर दायरा बढ़ाया, देश के सबसे प्रदूषित शहरों की मांगी जानकारी
ठोस कचरा निपटान के मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर सुनवाई के दायरा को बढ़ा दिया है. कोर्ट ने देश के दूसरे शहरों के बारे में जानकारी मांगी है.
1984 सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला 8 जनवरी को, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा
राऊज एवेन्यू कोर्ट 1984 सिख विरोधी दंगों के सरस्वती विहार मामले में आरोपी सज्जन कुमार के खिलाफ 8 जनवरी को फैसला सुनाएगा. इस दंगे में जसवंत सिंह और उनके बेटे की हत्या हुई थी.
मस्जिद में जय श्रीराम के नारे लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा जनवरी में सुनवाई, कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती
कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह घटना सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली थी, जबकि हाई कोर्ट ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अपराध मानने से इनकार कर दिया.
गाजियाबाद धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, भड़काऊ भाषणों की आशंका पर प्रशांत भूषण ने की जल्द सुनवाई की मांग
इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन किया गया था, जिसमें कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण दिए जाने के कारण विवाद खड़ा हो गया था.
AAP नेता सत्येंद्र जैन की आपराधिक मानहानि याचिका पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट का नोटिस, 20 दिसंबर को दर्ज होंगे बयान
जैन ने यह भी कहा कि स्वराज ने यह बयान उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से दिए है.







