Delhi High Court ने सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की जमानत याचिका पर ED को जारी किया नोटिस
Delhi High Court ने 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में आरोपी लीना पॉलोज की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जवाब मांगा है. लीना के वकील ने दावा किया कि वह अक्टूबर 2021 से हिरासत में हैं और उनके खिलाफ अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने देवघर हवाई अड्डा मामले में झारखंड सरकार की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
झारखंड हाई कोर्ट द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली झारखंड सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने नारियल तेल बेचने वाली कंपनी पर दिया बड़ा फैसला, टैक्स को लेकर पिछले 15 साल से चल रहा था विवाद
सुप्रीम कोर्ट ने नारियल तेल के छोटे पैक को खाद्य तेल मानते हुए सिर्फ 5 प्रतिशत टैक्स लगाने का फैसला सुनाया. यह 15 साल पुराने विवाद का निपटारा है, जिससे अन्य कंपनियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली हाई कोर्ट से अमानतुल्लाह खान को नहीं मिली राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक से इनकार
आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमानतुल्लाह खान को दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल राहत नही मिली है.
सुप्रीम कोर्ट 20 जनवरी को करेगा यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू में ट्रायल पर फैसला
तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू में ट्रायल चलेगा या नही इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट 20 जनवरी को सुनवाई करेगा.
विवादित बयान देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव कॉलेजियम के सामने पेश हुए
कॉलेजियम ने जस्टिस शेखर द्वारा दिए गए बयानों पर उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को अपना स्पष्टीकरण भेज दिया था.
दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया की मुआवजे वाली याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब
नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया ने मथुरा रोड और पुराना किला रोड पर एकीकृत गलियारे के विकास के लिए अपने परिसर के 8,261.81 वर्ग मीटर के अधिग्रहण के लिए मुआवजे के निर्धारण के लिए केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय को निर्देश देने की मांग की है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने जलाशय के पुनरुद्धार और जीर्णोद्धार की मांग वाली याचिका पर सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सेंटर फॉर यूथ कल्चर लॉ एंड एनवायरनमेंट नामक NGO द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि जलाशय के पुनरुद्धार में 15 वर्षों से अधिक की से कुछ नहीं किया जा रहा जिसके कारण पहले से खाली पड़ी जमीन के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर अवैध निर्माण हो रहा है.
राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी संजय बडाया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी संजय बडाया को जमानत दी है, यह कहते हुए कि दस्तावेजी सबूतों से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है.
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के विवाद पर सुनवाई करेगा. कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने नए कानून पर रोक की मांग करते हुए इसे संविधान का उल्लंघन बताया है.







