Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए या घायल हुए भारतीयों के परिवारों की सहायता के लिए विदेश मंत्रालय को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला का लंबे समय से लंबित तलाक मामला आखिरकार आपसी सहमति से सुलझ गया है.

तमिलनाडु के TASMAC घोटाला मामले में पूर्व मंत्री और द्रमुक नेता वी. सेंथिल बालाजी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और जबरन वसूली मामले में आरोप तय किए जाने के खिलाफ सुकेश चंद्रशेखर की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं में बहुविवाह प्रथा को समाप्त करने और इसे दंडनीय अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. दोनों की नियमित और अंतरिम जमानत याचिकाओं पर अब 27 अगस्त को एक साथ सुनवाई होगी.

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर 14 अगस्त को आरोप तय करने को लेकर फैसला सुनाएगा.

TMC Bank Account Freeze Case: ईडी द्वारा तीन बैंक खाते फ्रीज किए जाने के खिलाफ टीएमसी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. मामले की सुनवाई 3 अगस्त को होगी. जानिए क्या हैं ED के आरोप और TMC की दलीलें.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमीरा प्योर फूड्स लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंगापुर स्थित बैंक ऑफ सिंगापुर में जमा 94.76 करोड़ रुपये (10.03 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इम्पीरिया विशफील्ड प्राइवेट लिमिटेड, इम्पीरिया स्ट्रेक्चर्स लिमिटेड तथा उनके प्रमोटरों और निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की.