Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और उनकी सहयोगियों सूफी फहमीदा व नाहिदा नसरीन की उम्रकैद व 30 साल की सजा के खिलाफ दायर अपीलों पर एनआईए को नोटिस जारी किया है.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को परीक्षा सुधारों पर हलफनामा दाखिल करने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया है. कोर्ट ने स्थाई और संस्थागत सुधारों पर जोर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के करीबियों को सरकारी ठेके आवंटन मामले की सीबीआई जांच में असहयोग पर राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव को 24 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की विदेश जाकर आंखों का इलाज कराने संबंधी अर्जी पर कलकत्ता हाई कोर्ट से 1 हफ्ते के भीतर फैसला सुनाने का अनुरोध किया है.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने मदुरै स्थित तिरुपरमकुंडम पहाड़ी के दीपथुन पर कार्तिकेय दीप प्रज्वलित करने के मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने वर्ष 2020 में सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण मामले में भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ दायर सीपीआईएम नेता वृंदा करात की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है.

Brij Bhushan Sharan Singh Case: दिल्ली की कोर्ट ने महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. फैसले के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 63.30 लाख रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 187.13 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कॉलेजियम सिस्टम में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियुक्तियों के कारण सार्वजनिक ना किए जाने से अच्छे जजों के साथ अन्याय होता है.