Bharat Express DD Free Dish

लीगल

5000 करोड़ के नकली दवा घोटाले के मुख्य आरोपी एन राजा की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 6 अगस्त को सुनवाई करेगा. मामले में 3 करोड़ की रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर और आईपीएस अधिकारी भी सीबीआई के रडार पर हैं.

सोनिया गांधी का नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट 13 अगस्त को इस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा.

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दायर मानहानि केस में 1 अगस्त को गवाह का बयान दर्ज होगा. प्रवेश वर्मा ने 500 करोड़ के ट्रस्ट में पद के दुरुपयोग वाले आरोपों को झूठा बताते हुए 5 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 2 सितंबर को सुनवाई करेगी. ईडी का दावा है कि लंदन स्थित बेनामी संपत्ति पर वास्तविक नियंत्रण रॉबर्ट वाड्रा का ही था.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रमीकल्चर ऐप और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ₹1,906 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं. जांच में BOT के इस्तेमाल, कथित धोखाधड़ी और खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं.

UNCITRAL के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कारोबारी विवादों के समाधान के लिए एक पारदर्शी और निष्पक्ष मंच बनकर उभरा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के लिए स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर चुनाव आयोग से हलफनामा दाखिल कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट 25 अगस्त को अगस्ता वेस्टलैंड मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की याचिका पर सुनवाई करेगा. केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते का अंतिम समय मिला है.

NEET UG Paper Leak Protest: नीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों और 'संसद चलो' मार्च में कथित विदेशी फंडिंग और हिंसा की NIA जांच की मांग करने वाली याचिका को याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ले लिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अन्य कानूनी विकल्प अपनाने की अनुमति दे दी है.

सीजेआई सूर्यकांत ने उन मीडिया रिपोर्टों का जोरदार खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया.