Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने असम में 27 लोगों को विदेशी घोषित करने वाले आदेश रद्द कर मामलों को दोबारा सुनवाई के लिए फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल भेजा. कोर्ट ने निष्पक्ष प्रक्रिया पर जोर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी, मथुरा और संभल मामले को आपसी समझौते के लिए 'विशेष लोक अदालत' में ट्रांसफर कर दिया है. इसके लिए 21 से 23 अगस्त तक विशेष अदालत लगेगी, जबकि 14 जुलाई को वाराणसी में पहली पूर्व सुलह वार्ता होगी.

साल 2023 में बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ दिए गए कथित विवादित बयान के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पुनरीक्षण याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 6 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने शिकायतकर्ता से भाषण का वीडियो लिंक मांगा है.

श्रद्धा वॉकर हत्या मामले में साकेत कोर्ट ने 20 जुलाई को निर्धारित सुनवाई आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा के कारण स्थगित कर दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस गिरीश कथपालिया ने वैवाहिक विवादों में समझौते का दबाव बनाने के लिए आईपीसी की धारा 376 और 354A के दुरुपयोग पर चिंता जताई है.

बेंगलुरु की 48वीं एसीजेएम कोर्ट ने अभिनेता प्रकाश राज को कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक से अधिक वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में ₹4000 के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी है.

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ा दी है. सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि मास्टरमाइंड दिनेश के परिवार के 5 बच्चों का साल 2025 में एमबीबीएस में चयन हुआ था, जिसकी अब अलग से जांच हो रही है.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच पर फाइल फेंकने और सीजेआई को गाली देने वाले याचिकाकर्ता पर सीजेआई सूर्यकांत ने कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है. कोर्ट का मानना है कि ऐसे तत्वों को सजा देने से उन्हें सस्ती लोकप्रियता मिलती है.

Pregnancy Rules for IPS officers: सुप्रीम कोर्ट ने महिला IPS उर्वशी सेंगर की ट्रेनिंग मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है क्योंकि 9 में से 3 हफ्ते का समय बीत चुका है. हालांकि, कोर्ट ने केंद्र को नसीहत दी कि महिलाओं के हक के नियमों से उनके अधिकार सीमित नहीं होने चाहिए और हर मामले का व्यक्तिगत स्वास्थ्य मूल्यांकन होना चाहिए.

कॉपरेटिव बैंक एफडी घोटाला मामले में दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital