‘राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर नहीं छीन सकते निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार’, रिटायर्ड मेजर जनरल के केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आरोपी को चार्जशीट का हिस्सा रहे दस्तावेज़ों तक पहुंच से वंचित नहीं किया जा सकता, क्योंकि ऐसा करना उसके निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन है, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है.
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ी राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक साल के प्रोबेशन पर किया रिहा
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ी राहत देते हुए एक वर्ष के प्रोबेशन पर रिहा करने का आदेश दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल चुनावों में दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं को किया खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल चुनावों में कथित अनियमितताओं के आधार पर पुनर्मतदान की मांग करने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया है.
मद्रास हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राधापुरम सीट का चुनावी नतीजा बदला, DMK नेता अप्पावु 103 वोटों से विजेता घोषित
मद्रास हाई कोर्ट ने 2016 के तमिलनाडु चुनाव की राधापुरम सीट का परिणाम बदलते हुए DMK नेता अप्पावु को विजेता घोषित किया है. कोर्ट ने चुनावी याचिकाओं के निपटारे में होने वाली लंबी देरी पर गहरी चिंता जताई.
NEET-UG 2026 पेपर लीक: आरोपी शुभम खैरनार 15 जून तक न्यायिक हिरासत में, CBI ने कोर्ट में कहा- परीक्षा से पहले ही लीक था पर्चा
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में नासिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को 15 जून तक के लिए जेल भेज दिया है. सीबीआई इस रैकेट के पिछले रिकॉर्ड्स और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला: हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह दोषी करार, हिरासत में लेने का आदेश
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहिबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया है. कोर्ट ने उन्हें हिरासत में लेने का निर्देश दिया है, जबकि उनकी पत्नी बरी हो गई हैं.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पति-पत्नी का लंबे समय तक बिना प्रयास अलग रहना ‘मानसिक क्रूरता’, तलाक का वैध आधार
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि बिना किसी कोशिश के पति-पत्नी का लंबे समय तक अलग-अलग भौगोलिक स्थानों पर रहना मानसिक क्रूरता है. कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत डॉक्टर दंपती के तलाक को मंजूरी दी.
इंडो-यूके कमर्शियल डिस्प्यूट्स के चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान CJI सूर्यकांत ने मध्यस्थता को लेकर चिंता व्यक्त किया
भारत के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत ने लंदन में आयोजित इंडो-यूके कमर्शियल डिस्प्यूट्स सम्मेलन में कहा कि विवाद समाधान के वैकल्पिक माध्यम के रूप में शुरू की गई मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) अब उन कमियों का शिकार होती जा रही है, जिनसे बचने के लिए इसकी स्थापना की गई थी.
PFI Conspiracy: ‘2047 तक भारत में शरिया कानून लागू करने की थी साजिश’, पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा आदेश
PFI Case: पटियाला हाउस कोर्ट ने PFI और उसके 20 सदस्यों पर UAPA के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है. कोर्ट के अनुसार, यह संगठन 'विजन 2047' के तहत भारत में शरिया कानून स्थापित करने की बड़ी साजिश रच रहा था.
केरल हाई कोर्ट से ईडी को मिली बड़ी जीत, पिनाराई विजयन की बेटी टी. वीना की बढ़ीं मुश्किलें
केरल हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जांच शक्तियों को लेकर बड़ा फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि ईडी को कार्रवाई शुरू करने या संपत्ति कुर्क करने के लिए किसी अनुसूचित अपराध में पहले से एफआईआर दर्ज होने का इंतजार करना जरूरी नहीं है.





