Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

केरल के चर्चित विधायक की बढ़ीं मुश्किलें, पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- ‘रद्द की जाए राहुल ममकुटथिल की जमानत’

केरल के पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकुटथिल की अग्रिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. रेप, जबरन गर्भपात और अंतरंग वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी नेता के खिलाफ पीड़िता ने याचिका दायर कर जमानत रद्द करने की मांग की है.

Rahul Mamkootathil Supreme Court
Edited by Vaibhav Gupta

केरल के पलकड़ से विधायक और निष्कासित कांग्रेस नेता राहुल ममकुटथिल को रेप और जबरन गर्भपात कराने के मामले में मिली अग्रिम जमानत का मामला देश के सबसे बड़ी अदालत पहुच चुका है. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में पीड़िता ने अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की है.

अंतरंग वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी विधायक ने उसकी सहमति के बिना उनके निजी और अंतरंग वीडियो रिकॉर्ड किए और अपनी मांगे न मानने पर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी. केरल हाई कोर्ट ने राहुल ममकुटथिल को अग्रिम जमानत देते हुए जांच में सहयोग करने और बिना अनुमति के केरल से बाहर जाने पर रोक लगा दिया है.

साथ ही कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर करने और जांच अधिकारी के सामने 16 फरवरी को सुबह 10 बजे पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए सौपनें का भी आदेश दिया है. पुलिस लगातार तीन दिन तक पूछताछ करेगी.

आरोपी के खिलाफ 3 यौन उत्पीड़न मामले

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि राहुल ममकुटथिल को पूछताछ के लिए पेश होने पर हिरासत माना जाएगा, ताकि मेडिकल जांच या पौरुष परीक्षण सहित जांच की सभी आवश्यकताए पूरी की जा सकें. इसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज है.

दो मामलों में उन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि तीसरे मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. राहुल ममकुटथिल शुरू से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ था और वह केरल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है. राहुल ममकुटथिल ने नवंबर 2024 में पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव 18840 वोटों के बड़े अंतर से जीता था.

ये भी पढ़ें:गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साकेत कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने एक करोड़ रुपए की फिरौती मामले में किया बरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest