Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश के भिंड में पत्रकारों की पिटाई का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार

मध्य प्रदेश के भिंड में पत्रकारों की पुलिस पिटाई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मंजूरी दी. पत्रकारों ने भू-माफिया पर खबर छापने के बाद झूठे केस और धमकियों का आरोप लगाया है.

Supreme Court
Edited by Akansha

मध्य प्रदेश के भिंड में पत्रकारों की पिटाई के मामले में दो पत्रकारों ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम याचिका दायर की गई है. जिसपर जल्द सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. कोर्ट इसी सप्ताह इस मामले में सुनवाई करेगा. यह अग्रिम जमानत याचिका शशिकांत गोयल और अमरकांत चौहान की ओर से दायर की गई है.

एसपी ऑफिस में पिटाई का आरोप

पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के अंदर उनकी पिटाई की गई है. पत्रकारों का आरोप है कि मध्य प्रदेश में भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्टिंग के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि यह बहुत गंभीर है, पत्रकारों को पुलिस स्टेशन में पीटा गया। वे अब शरण लेने के लिए दिल्ली भागे हैं. उन्हें झूठी गिरफ्तारी और केस का डर है.

सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि आप हाई कोर्ट क्यों नहीं गए? जिसपर वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षा दे रखा है. कोर्ट ने पूछा कि हमें अब अखिल भारतीय मामलों पर विचार करना चाहिए, क्योंकि पत्रकार वहां हैं? वकील ने कहा कि वास्तव में उनकी जान को खतरा था. प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने घटना की निंदा की है.

अवैध वसूली के खिलाफ रिपोर्टिंग बनी वजह?

पत्रकारों का कहना है कि पुलिस की सह पर जिले में रोड़ पर अवैध वसूली चल रही थी. जिसको लेकर पुलिस के खिलाफ खबरों को प्रकाशित किया गया था. जिसके चलते उनकी पिटाई की गई है. इतना ही नहीं पत्रकारों और उनके परिजनों को झूठे केसों में फंसाने की धमकी भी दी.

घर छोड़ने को हुए मजबूर

एसपी व थाना प्रभारियों की अभद्रता और मारपीट के बाद पीड़ित पत्रकारों ने अपना घर और जिला छोड़ दिया है. मारपीट के बाद पीड़ित पत्रकारों ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव आवेदन देकर अपनी आपबीती बताई है. पुलिस ने एक पत्रकारों को फोन करके धमकी दी और खबर को डिलीट करने को कहा है. सभी पत्रकारों में भय का माहौल है. पुलिस के खिलाफ लिखने व कहने की जिला के अन्य किसी पत्रकारों की हिम्मत नहीं हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital